SKIP TO MAIN CONTENT

वैवाहिक मुद्दों से जुड़े आरोपों के चलते पांच प्रवासी भारतीयों के पासपोर्ट रद्द

Indian Passport
Source: Getty Images

पांच नॉन रेजिडेंट इंडियंस का पासपोर्ट वैवाहिक मुद्दों से जुड़े आरोपों के चलते रद्द किया गया


Published

Updated

By Pallavi Jain

Source: SBS



Skip to podcast episode content

पांच नॉन रेजिडेंट इंडियंस का पासपोर्ट वैवाहिक मुद्दों से जुड़े आरोपों के चलते रद्द किया गया


भारत सरकार ने पांच नॉन रेजिडेंट इंडियंस यानि वो भारतीय जो विदेश में रहते हैं, उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं. ऐसा उनके खिलाफ वैवाहिक मुद्दों से जुड़े आरोपों के चलते किया गया है. इस विषय पर और जानकारी के लिए हमने महिला कार्यकर्ता और सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक डॉ रंजना कुमारी और अमृतसर में ANI के ब्यूरो चीफ असीम बस्सी से बात की.

डॉ रंजना कुमारी ने एसबीएस  हिंदी को बताया की ये समस्या काफी व्यापक है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया की अपनी बेटियों की शादी किसी विदेश में रहने वाले व्यक्ति से करवाने से पहले परिवारों को अच्छी तरह जांच पड़ताल करनी चाहिए।

वहीँ असीम बस्सी ने हमें बताया की पंजाब में NRI पुलिस स्टेशनों में इस तरह की शिकायते भरी पड़ीं हैं.  उन्हीने बताया की ये एक बड़ा चिंता का विषय है और मामले आगे नहीं बढ़ पाते। असीम बस्सी के अनुसार ये कदम लड़कियों के लिए बड़ी राहत लाएगा की जो पति उन्हें धोखा देते हैं या छोड़ के चले जाते हैं उन्हें अपने गलत कामो के लिए हिसाब देना होगा.          . 


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now