भारत में विमुद्रीकरण का प्रवासी भारतियों पर प्रभाव

money

money Source: Wikipedia

८ नवम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक निर्णय ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीये मूल के लोगों के बीच खलबली मचा दी.


८ नवम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक निर्णय ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीये मूल के लोगों के बीच खलबली मचा दी.

narendra modi
Narendra Modi-India-Black Money-Unaccounted money-Banks-ATM-Cash-FInance Source: Getty

मेलबोर्न स्तिथ सेंट्रल कुइन्सलैंड विश्विद्यालय के सीनियर लेक्चरर रितेश चुघ ब्यान कर रहे थे ९ नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीये मूल के लोगों के बीच मची उस खलबली का जो ८ नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक निर्णय ने मचा दी थी.

Ritesh Chugh
Ritesh Chugh Source: Ritesh Chugh

८ नवम्बर  को भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की की रात्रि १२ बजे के बाद से ५०० और १००० रुपये के नोट मात्र कागज़ के टुकडे के सामान हो जाएंगे. 

यह फैसला भारत के रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के जाने के दो माह के बाद लिया गया. जिस पर कई बड़े नेताओं और अर्थशास्त्रियों ने सवाल उठाये!

Raghuram Rajan
India-Raghuram-Rajan-speech Source: Getty

इस विमुद्रीकरण के कदम को आतंकवाद से लड़ने और काले धन को जमा करने वालों का पर्दा फाश करने के लिये बेहद जरूरी बतया गया. 

इस एक निर्णय से प्रधानमंत्री मोदी ने ८६ प्रतिशत नकदी को चलन से बाहर कर दिया, जहाँ ७८ प्रतिशत व्यापार और खरीद-फरोक नकदी से ही होता है. 

राष्ट्रिये स्वयं सेवक संघ में एक महत्वपूर्ण विचारक माने जाने वाले लेखाकार एस. गुरुमूर्ति ने न्यूज़-१८ से विस्तार में दिये गए साक्षात्कार में इस कदम को सही बतया.   

S. Gurumurthy
S. Gurumurthy Source: Wikipedia

दूसरी तरफ विपक्ष में बैठे राजनितिक दलों ने इस कदम की खुल के निंदा की. 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य सभा को दिये अपने भाषण में इसे 'संयोजित लूट' और 'स्मरणार्थ कुशासन' के रूप में उठाये जाना वाला कदम बतया. 

manmohan singh
India-Manmohan-Singh-demonetisation Source: Google

हालाँकि मोदी सरकार ने इसे विश्व में दशकों में आने वाले सबसे अधिक क्रांतिकारी कदम के रूप में पेश किया. 

भारत और विश्व में इस मुद्दे पर जैसे लोगों को बाँट सा दिया. 

एक ओर तो वह थे जो इस विमुद्रीकरण के कदम को भारत के आने वाले सुनहरे भविष्य के रूप में स्वीकार कर थोड़ी सी परेशानी झेलने के लिये तैयार थे. 

जैसे की भारतीय फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने न्यूज़ ३६५ को बतया की यह देश की आर्थिक स्तिथि के लिये आगे चलकर फायदेमंद रहेगा. 

Raveena Tandon
Raveena Tandon Source: Wikipedia

वहीँ दूसरी ओर वह लोग थे जो निम्न आय वर्ग, दिहाड़ी मजदूर, और छोटे किसान थे जिनके लिये घर चलना मुश्किल हो गया. 

यहाँ तक की आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने भारत में विमुद्रीकरण के बाद ५५ से ज्यादा मौतों को इस कदम से जोड़ कर बतया और बीबीसी हिंदी को दिये अपने साक्षत्कार में पत्रकारों को भी आड़े हॉतों लिया.

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal Source: Google

नोटबंदी के कारण महीने भर से पुरे देश में आम लोग दो हज़ार के नए नोट के लिए घंटों लाइन में साधना कर रहे हैं. 

वहीँ कुछ लोगों के पास लाखों और करोड़ों की गड्डियां बरामद भी हो रही है. 

अहमदाबाद के महेश शाह के १३,८६० करोड़ रुपये कैश की घोषणा पर अब आयकर विभाग पसोपेश में है और इन्वेस्टीगेशन के अधिकारी पी. सी. मोदी ने माना की वह कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है.

Mahesh Shah
Mahesh Shah Source: ndtv - youtube

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने जब इसके बारे में सूना तो उन्हे अपने पास रखे हुए थोडे बहुत ५०० और १००० रुपये की चिंता सताने लगी.

परन्तु ऐसा लगा की इस कदम को उठाने की जल्दी बाज़ी में प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में रह रहे भारतियों के बारे में भूल ही गए. 

भारत में विमुद्रीकरण और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतियों को भारतीये उच्च आयुक्त ने एसबीएस के माध्यम से धैर्ययुक्त रहने के लिये कहा.

Hon Navdeep Suri, the Indian High Commissioner in Australia
Hon Navdeep Suri, the Indian High Commissioner in Australia Source: IHC

रितेश चुघ बताते हैं की जो भी जानकारी ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतियों को स्थानिये मीडिया या कौंसलावास के माध्यम से मिली वह या तो तथ्यपरक नहीं थी या अधूरी थी. 

अब भारत में हाल यह है की बैंकों की कतार में आपको पैसे न भी मिलें तो मायूस न हों, घर पहुंचेंगे तो एक लड्डू जरूर मिलेगा.

atm
India-atm-black-money Source: Wikipedia

जी हाँ, दिल्ली बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यह ऐलान हाल ही में NDTV से बातचीत में किया और इसके पीछे औचित्य भी समझाया.

Manoj Tiwari
Manoj Tiwari Source: Wikipedia

अभी भी ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतिय या तो इन छुट्टियों में भारत जाकर रूपया बदलवाने की तैयारी में हैं या फिर जैसा मेलबोर्न में बस दो वर्ष पहले आकर बेस मुकेश गुप्ता बताते हैं की भारत सरकार और कौंसलावास की ओर वह व्यग्रता से अधिक जानकारी के लिये देख रहें हैं.

Mukesh Gupta
Mukesh Gupta Source: Mukesh Gupta

उधर भारत के कदमों पर चलते हुए वेनेज़ुएला और अब ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने यहाँ १०० डॉलर के नोटों की विमुद्रीकरण की बात आगे रखी है.

$100 Australian dollar notes, pictured in Brisbane, Tuesday, Aug. 20, 2013. (AAP Image/Dan Peled) NO ARCHIVING
$100 Australian dollar notes, pictured in Brisbane, Tuesday, Aug. 20, 2013. (AAP Image/Dan Peled) NO ARCHIVING Source: AAP

यह तो आने वाला समय ही बताएगा की यह कदम भारत और अन्य देशों में कितना सफल रहेगा परन्तु जिस हिसाब से नए नोटों में भी काला धन अब भारत में सामने आ रहा है यह कहना गलत नहीं होगा की काले धन का न जन्म होता है न मृत्यु बस रंग बदल जाता है हरे से गुलाबी.

new currency
India-Income Tax-Raids-IT raids-New Delhi-Cash-Gold-Currency Source: Getty

Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now