SKIP TO MAIN CONTENT

क्या आप ऑस्ट्रेलियाई के कानूनी क्षेत्र में ‘बम्बू सीलिंग’ के बारे जानते हैं?

Lawyers
Lawyers Source: AAP Image/The Courier Mail, Jack Tran

मोलिना स्वरुप अस्थाना मानती हैं की अमेरिका के कानूनी और न्यायिक क्षेत्र में सांस्कृतिक विविधता बेहतर ढंग से झलकती है अगर हम इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया से करें जहाँ यह अभी भी बहुत कम है.

Published

Updated

By Amit Sarwal

Source: SBS

Skip to podcast episode content

मोलिना स्वरुप अस्थाना मानती हैं की अमेरिका के कानूनी और न्यायिक क्षेत्र में सांस्कृतिक विविधता बेहतर ढंग से झलकती है अगर हम इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया से करें जहाँ यह अभी भी बहुत कम है.

molina swarup asthana, legal diversity, australia
Molina Swarup Asthana Source: Molina Swarup Asthana

हाल ही में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के जज की दौड़ में एक 48 वर्षीयेभारतीय अमेरिकी अपील्स कोर्ट जज श्री श्रीनिवासन का नाम सामने आया है.

मोलिना स्वरुप अस्थाना मानती हैं की अमेरिका के कानूनी और न्यायिक क्षेत्र में सांस्कृतिक विविधता बेहतर ढंग से झलकती है अगर हम इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया से करें  जहाँ यह अभी भी बहुत कम है.

पिछले वर्ष Asian Australian Lawyers Association, Inc. के द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट -“The Australian Legal Profession: A snapshot of Asian Australian diversity in 2015” - में एशियाई ऑस्ट्रेलियाइयों को कानूनी क्षेत्र में रोकती ‘बम्बू सीलिंग’ को सामने लाया गया.

इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 9.6% एशियाई ऑस्ट्रेलियाई ऑस्ट्रेलिया की जनसँख्या का हिस्सा हैं, 3.1% कानूनी फर्म में हिस्सेदार  हैं,  1.6%  प्रधान वकील हैं, और 0.8% न्यायपालिका में कार्यरत हैं.

6160 में से मात्र 94 प्रधान वकील ही एशियाई ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का नेतृतव करतें हैं.

हमने इस बम्बू सीलिंग को विस्तार से समझने के लिये बात की मोलिना स्वरुप अस्थाना सेजो की Victorian Government Solicitor’s Office में Principal Solicitor  के रूप में कार्यरतहैं!

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now