क्या आपको हेल्थी वेलफेयर कार्ड के बारे में जानकारी है?

Welfare card

Welfare card Source: AAP

प्रधानमंत्री मल्कल्म टर्नबुल का कहना है की उनकी सरकार द्वारा शुरू किये गए एक लोक-कल्याण कार्ड द्वारा एबोरिजिनल समुदायों में शोषण कम हो रहा है परन्तु हर कोई इस बात से सहमत नहीं है.


आज कल प्रधानमंत्री मल्कल्म टर्नबुल ऑस्ट्रेलिया के सबसे दूरवर्ती एबोरिजिनल समयदायों का दौरा कर रहे हैं.

इसका मुख्या उदेश्य यह जानना है की उनकी सरकार द्वारा बनायीं गयी नीतियों का क्या असर हो रहा है.

सोमवार, ३१ अक्टूबर २०१६, को उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिये तट पर स्तिथ Yalata (YAL-uh-tuh) का दौरा किया.

प्रधानमंत्री का कहना है की उनकी सरकार द्वारा शुरू किये गए एक लोक-कल्याण कार्ड द्वारा इन समुदायों में शोषण कम हो रहा है परन्तु हर कोई इस बात से सहमत नहीं है.

स्कूल से छुटी पाना तब बेहद मुश्किल है जब स्वयं देश का प्रधानमंत्री आपको स्कूल के मुख्या द्वार तक छोड़ने आये - "Good to see you. Have a good day at school." (Fade under ...)

देश की फ़ेडरल संसद से काफी दूर स्तिथ साउथ ऑस्ट्रेलिया के इस दूरवर्ती इलाके Yalata (YAL-uh-tuh) की सड़कों पर प्रधानमंत्री टर्नबुल प्रशंसा कर रहें हैं Anangu (AH-nuh-noo)  समुदाय के बच्चों की स्कूल में पूर्ण उपस्थिति को लेकर - "You can see the way the community is taking responsibility for all the children -- not just your own kids, or your nephews or nieces, but all of the kids -- to make sure that they all get to school."

स्कूल में उपस्थिति यहाँ बहुत उत्कृष्ट नहीं है - हाल ही में जारी  सरकारी आंकड़ें दर्शाते हैं की २०१४ में स्कूल में उपस्थिति की दर मात्र ६३ प्रतिशत थी.

पर यह अगले वर्ष १३ प्रतिशत बढ़ गयी.

Yalata Anangu School के प्रिंसिपल Bob Sim- बताते हैं की स्थानिये अधिकारी इस बात की ओर ध्यान दे रहें हैं की समुदाय के बच्चे प्रतिदिन स्कूल में उपस्तिथ हों - "It's still not good enough, but we're heading in the right direction. So we want to build those good attending routines and habits in the small kids and the young kids so they keep that as a lifelong learning."

प्रधानमंत्री के अनुसार उनके इस इलाके के दौरे का मुख्या उदैश्य  सरकार द्वारा शुरू की गयी विवादस्पद अनिवार्य Healthy Welfare Card- परियोजना के बारे में स्थानीयए निवासियों से बातचीत करना है - "What a great, inspiring way of taking responsibility for your own community, addressing in a clear-eyed way the challenges that you face."

इस इलाके में यह परियोजना बारह महिने के एक प्रयोग के तौर पर शुरू की गयी है.

इस परियोजना से यहाँ रहने वाले सारे लोक-कल्याण आर्थिक सहायता पर निर्भर लोग प्रभावित होते हैं क्योंकि इस परियोजना के अन्तर्गत ८० प्रतिशत सहायता राशि इस कार्ड में डाल दी जाती है और इसका प्रयोग मादक पदार्थों और जुए पर नहीं किया जा सकता है.

बचा हुआ २० प्रतिशत ही नक़दी के रूप में व्यय किया जा सकता है.

National Congress of Australia's First People के Rod Little मानते हैं की समुदाय में नाश मुक्ति कार्यक्रम शुरू करना इस समस्या का ज्यादा बेहतर समाधान हो सकता था - "It's not necessary to have a card if you can work with community to introduce solutions that they might see as better than rolling out a card." 

साथ ही वह यह भी मानते हैं की इस प्रकार के लोक-कल्याण कार्ड की जरूरत ही न पड़े यदि समुदाय में प्रचलित बुरी लतों को जड़ से ही नष्ट कर दिया जाये - "What does it cost to introduce this and administer a card, as opposed to finding proper programs to build the capacity of individuals to hold down a job, especially if they haven't had a job for a very long time?" 

Yalata बुजुर्ग Mima (MEE-muh) Smart के अनुसार ज्यादा तार स्थानिये निवासी Healthy Welfare Card- तो चाहते हैं पर इसका यह अर्थ नहीं है की वह इसे प्रसन्ता से स्वीकार कर रहें हैं - "There are a lot of people (who) are still concerned about the cards, because it was only for this year. A lot of people are saying they're going to push it for another couple of years and it's not been told to this community." 

Labor- पार्टी ने इस परियोजना का संसद में सावधानी पपूर्वक समर्थन किया परन्तु ग्रीन्स पार्टी इस परियोजना को विभेदकारी मानती है.

उनके अनुसार सरकार को नशा मुक्ति कार्यक्रमों को और अधिक प्रबल करना चाहिय्हे.

उधर प्रधानमंत्री का कहना है की इस कार्ड की सफलता या असफलता को इस परियोजना के मध्यमें जाँचना अनुचित है - "I've got no doubt that there'll be learnings from the trial and refinements will follow. That's the whole point."


Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now