एट मी चुट्नीस , एक परियोजना एक सिडनी स्थित माँ पुत्र की जोड़ी द्वारा चलाए जा रहे है। वे पर्यावरण की रक्षा, खाद्य अपव्यय को कम करने और शरण चाहने वालों के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना चाहते हैं।
इन्सान की तरह फल और सब्जियां भी विविध रूप - रंग में आती है। एट मी चुट्नीस बहुत सुंदर न दिखनेवाले ताजा फल और सब्जियों के आत्मसन्मान की रक्षा करते हुए उनसे बनाते है स्वादिस्ट चटनियाँ।
माँ- बेटे की जोड़ी इस कार्यक्रम के द्वारा पर्यारण को प्रदूषित होने से बचाना चाहते है - पिछले साल उनके द्वारा १ टन फल और सब्जियां बचाई थी। आने वाले समय में उनका लक्ष्य १० टन फल और सब्जियां बचाना है
इतना ही नहीं इस कार्यक्रम के द्वारा पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ बिना रसायन से खेती कर रहे किसानो की मदद करना और शरणार्थीयो को तालीम देकर उनके लिए रोजगार के विकल्प उपलब्ध करवाना भी हेतु है




