पूरे विश्व में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण तेज़ी से चल रहा है और यह माना जा रहा है कि बढ़ती हुई टीकाकरण दर के बाद शायद लोगों का जीवन सामान्य हो। जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि उन लोगों को ही अधिक स्वतंत्रता मिलेगी जो पूरी तरह से टीका प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन कुछ समुदाय और धार्मिक संगठनों का कहना है कि वह उन नियमों के खिलाफ हैं जो केवल पूरी तरह से टीकाकरण प्राप्त लोगों को ही पूजा स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं।
ऊपर तस्वीर में दिए ऑडियो आइकन पर क्लिक कर के हिंदी में पॉडकास्ट सुनें।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Share





