SKIP TO MAIN CONTENT

पहली बार, ऑस्ट्रेलिया में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Bhagvad Gita.jpg
Source: Bhagvad Gita.jpg/CC BY 2.0/Flickr as Lord Parthasarthi

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होने जा रहा है. 21 से 24 मार्च तक सिडनी में गीता महोत्सव आयोजित होगा जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे.


Published

Updated

By Vivek Kumar

Source: SBS



Skip to podcast episode content

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होने जा रहा है. 21 से 24 मार्च तक सिडनी में गीता महोत्सव आयोजित होगा जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे.


सिडनी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्वस के आयोजक असोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया (AHA) के अध्यक्ष सेवा सिंह बताते हैं कि मॉरिशस और ब्रिटेन के अलावा इस बार गीता महोत्सव ऑस्ट्रेलिया में भी आयोजित हो रहा है.

सेवा सिंह बताते हैं, "गीता किसी एक धर्म, समुदाय या संप्रदाय की नहीं बल्कि सबकी है. सभी धर्मों और देशों के लोग गीता को मानते हैं और उसका अनुसरण करते हैं इसलिए हम चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया में भी गीता की बात हो."


खास बातः

- 21 मार्च से 24 मार्च तक सिडनी और कैनबरा में होंगे कई कार्यक्रम

- 21 मार्च को सिडनी के इंटरनैशनल कन्वेन्शन सेंटर में होगा उद्घाटन

- पेंटिंग, गीता श्लोकोच्चारण और लेख प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चे, युवा और बजुर्ग ले सकेंगे हिस्सा


आयोजन के दौरान कई प्रतियोगिताएं भी होंगी जिनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर तबके के लोग हिस्सा ले सकेंगे. सेवा सिंह बताते हैं कि बच्चों को गीता तक ले जाना उनका विशेष मकसद है.

"भारत में तो गीता जन-जीवन का हिस्सा है लेकिन यहां ऑस्ट्रेलिया में जन्मे या बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया आ गए बच्चों तक गीता को ले जाना बहुत जरूरी है. इसलिए हम कोशिश कर रहे हैं कि प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों के जरिए बच्चों को गीता से जोड़ा जाए."

पूरा इंटरव्यू आप यहां सुन सकते हैं:

महोत्सव के दौरान कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलिया की संसद में भी एक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now