लगभग 40% ऑस्ट्रेलियाई गर्भधारण अनपेक्षित होते हैं। इनमें से लगभग 30% गर्भ गिरा दिए जाते हैं, जिनमें अधिकांश समाप्ति गर्भावस्था के 12 सप्ताह से पहले होती है।
गर्भपात एक कानूनी प्रक्रिया है जिसका लाभ ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के माध्यम से उठाया जा सकता है।
प्रोफेसर डेनिएल माज़ा मोनाश यूनिवर्सिटी में जनरल प्रैक्टिस की प्रमुख हैं।
वह कहती हैं, "इसे कानूनी बनाना एक बात है और महिलाओं के लिए उपलब्ध और सुलभ बनाना दूसरी बात है।"
उदाहरण के लिए, आज महिलाओं के पास सर्जिकल और मेडिकल गर्भपात का विकल्प होते हुए भी केवल 10% सामान्य चिकित्सक ही आवश्यक दवा लिखने के लिए पंजीकृत हैं। ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में ये सेवाएंआज भी सीमित हैं।
गर्भपात कानून राज्य आधारित है। इसलिए आप जहां रहते हैं, उसके आधार पर सुविधाओं में मामूली अंतर देखने को मिलते हैं।डेनिएल माज़ा, मोनाश विश्वविद्यालय में जनरल प्रैक्टिस की प्रमुख ।
प्रोफेसर माज़ा कहती हैं, "विक्टोरिया अपने कानूनों के मामले में सबसे उदार है।"
"उदाहरण के लिए, अन्य राज्यों में, गर्भावस्था में कितने वक्त से पहले गर्भपात की अनुमति है, इसकी सीमा निर्धारित है। गर्भावस्था के 20 सप्ताह से अधिक होने पर गर्भपात के लिए अधिकार कौन दे सकता है, इस संबंध में हर राज्य के अपने नियम हैं।"

आपके जीपी की जिम्मेदारियां
प्रोफेसर माज़ा बताती हैं कि यदि आप सलाह के लिए जीपी के पास जाते हैं और यदि वे स्वयं सेवा प्रदान नहीं करते हैं, तो उन्हें आपको अन्य डॉक्टर को रेफर कर देना चाहिए।
यदि महिलाओं को गर्भपात प्रदान करने या गर्भपात पर चर्चा करने के लिए धार्मिक या अन्य आपत्ति है, तो कानून में हमारे पास इसके लिए विवेकपूर्ण आपत्ति खंड हैं जिनके चलते डॉक्टरों को गर्अभवती महिला कि अन्य प्रदाता के पास भेजने की आवश्यकता होती है ।डेनिएल माज़, मोनाश विश्वविद्यालय में जनरल प्रैक्टिस के प्रमुख।
आपके पास गर्भपात के क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
महिलाएं गर्भावस्था के नौ सप्ताह पूर्ण होने से पहले मौखिक रूप से लिए गए चिकित्सीय गर्भपात के लिए योग्य होती हैं।
यह गर्भपात चिकित्सकीय रूप से प्रेरित गर्भपात के समान है। इसमें जीपी आपको प्रक्रिया के बारे में परामर्श दे सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि गर्भावस्था एक्टोपिक नहीं है। एक्टोपिक एक ऐसी गर्भावस्था है जहां निषेचित अंडा गर्भाशय के बाहर प्रत्यारोपित हो जाता है।
वे एक दवा लिख सकते हैं जिससे गर्भावस्था को निष्कासित किया जा सकता है। मेडिकल गर्भपात घर पर ही हो सकता है।
यह दवा निजी क्लीनिकों, परिवार नियोजन सेवाओं और टेलीहेल्थ फोन या वीडियो परामर्श के माध्यम से भी प्राप्त की जाती है।

दूसरा विकल्प सर्जिकल प्रक्रिया है।
इस प्रक्रिया में क्लिनिक या अस्पताल एक दिन की प्रक्रिया के तहत हल्के एनेस्थेटिक के म्प्रभाव में सर्जिकल चिकित्सा से गर्भपात किया जाता है। यह विकल्प उन महिलाओं के लिए हैं जिनका गर्भ नौ सप्ताह की अवधि पार कर गया हो। हालांकि अधिकांश महिलओं में यह गर्भपात 12 सप्ताह से पहले होता है।
सेवाओं के रास्ते
यह दोनों विकल्प स्थान-विशिष्ट होते हैं।
फैमिली प्लानिंग न्यू साउथ वेल्स में चिकित्सा निदेशक डॉ क्लेयर बोर्मा के अनुसार, अक्सर सामने कोई स्पष्ट रास्ता नहीं होता है। लेकिन शुरू में आपके जीपी आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं और पुष्टि कर सकते हैं कि आप अपनी गर्भावस्था में कितनी आगे बढ़ चुकी हैं।
यह आंशिक रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी गर्भावस्था कितनी विकसित है और आपके लिए कौन से विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही, दुर्भाग्य से आप कहां रह रहे हैं, यह प्रभावित करता है कि कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं और क्या आपको इन सेवाओं के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।डॉ. क्लेयर बोर्मा, चिकित्सा निदेशक, परिवार नियोजन एनएसडब्लू

क्योंकि प्रत्येक तरीका गर्भवती महिला के निवास स्थान पर निर्भर करता है, इसलिए अपने जीपी से बात करना या अपनी निकटतम सेवा से संपर्क करना महत्वपूर्ण है।
आप राष्ट्रीय या राज्य-आधारित रेफ़रल सेवाओं में से किसी एक से भी संपर्क कर सकते हैं-
Healthdirect एक निःशुल्क, 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन है जो आपको एक पंजीकृत नर्स से जोड़ती है: 1800 022 222परिवार नियोजन क्लीनिक पूरे ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न सेवाएं प्रदान करें। उदाहरण के लिए, परिवार नियोजन एनएसडब्ल्यू, 15 सप्ताह से कम के गर्भ के रोगियों के लिए चिकित्सा और सर्जिकल चिकित्सा गर्भपात विकल्प प्रदान करता है।- 1800 My Options लोगों के लिए उपलब्ध है: 1800 696 784
- Pregnancy Choices Helpline एनएसडब्ल्यू में उपलब्ध है: 1800 008
सार्वजनिक अस्पतालों के माध्यम से सीमित गर्भपात सेवाएं उपलब्ध हैं।
गर्भपात की लागत कितनी है?
अधिकांश गर्भपात सेवाएं निजी सेक्टर में प्रदान की जाती हैं। आप मेडिकल गर्भपात या सर्जिकल गर्भपात प्रक्रिया करवा रही हैं और आपकी गर्भावस्था कितनी विकसित हैं, इसके आधार पर लागत बहुत भिन्न होती है।
मेडिकेयर द्वारा रिबेट की सुविधा है पर कई बार मरीज़ो को 'गैप फीस' का भुगतान करना पड़ता है ।
फैमिली प्लानिंग न्यू साउथ वेल्स चिकित्सा और सर्जिकल गर्भपात के साथ लोगों को कन्सेशन कार्ड और स्वास्थ्य देखभाल कार्ड सहित थोक बिल प्रदान करता है। सर्जिकल गर्भपात के लिए उनकी पॉकेट गैप फीस लगभग $350 से $450 डॉलर तक होती है।

निकोल हुइग 'चिल्ड्रन बाय चॉइस' में काउंसलिंग टीम लीडर हैं।
वे कहती हैं कि कुछ अस्पताल मेडिकेयर कार्ड के साथ नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करते हैं। अन्यथा, यदि आप एक निजी क्लिनिक के माध्यम से चिकित्सीय गर्भपात की मांग कर रहे हैं, तो दवा की कीमत $500 तक हो सकती है।
"उसके ऊपर आप अपने डॉक्टर के कंसल्टेशन, रक्त परीक्षण, अल्ट्रासाउंड, और सभी एक कीमत पर भुगतान कर रहे हैं तो यह खर्च $1000 तक हो सकता है। उत्तरी क्षेत्र में, यदि आप एक सर्जिकल विकल्प प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं तो संभावना है आपको बाद में पता चले कि यह लागत $ 8,500 तक हो सकती है।"
सुश्री हुइग कहती हैं, यहां तक कि निजी स्वास्थ्य बीमा कवर भी अलग-अलग होते हैं।
"हम पाते हैं कि जिन महिलाओं के साथ हम काम करते हैं, उनमें से अधिकांश के लिए निजी स्वास्थ्य बीमा द्वारा यह सेवा कवर नहीं की जाती है और उन्हें पूरी कीमत स्वयं चुकानी पड़ती है।"
कुछ विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र भी हैं जो गर्भपात सेवाएं प्रदान करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के पास आम तौर पर निजी स्वास्थ्य बीमा होता है जो कुछ अस्पतालों में गर्भपात सेवाओं को कवर कर सकता है लेकिन यह सुविधा दिन की सर्जरी में उपलब्ध नहीं जहां अधिकांश सर्जिकल विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं।
State by state
आप चिल्ड्रन बाय चॉइस पर गर्भपात कानून पर राज्य-दर-राज्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।