Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

फिल्म ‘इन द बेली ऑफ ए टाइगर’ के निर्देशक सिद्धार्थ जातला से एक मुलाकात

LandscapeImage_1920x1080_InTheBellyOfATiger_2.jpg

Still from the film, 'In the Belly of a Tiger' Credit: Against The Grain/Adelaide Film Festival

भारतीय निर्देशक सिद्धार्थ जातला की बहुराष्ट्रीय सह-निर्मित ‘इन द बेली ऑफ ए टाइगर’ का ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर नवंबर 2024 में एडिलेड फिल्म फेस्टिवल में हुआ और इस फिल्म को सर्वक्षेष्ठ फीचर फिल्म का एवार्ड मिला। इस फिल्म का वर्ड प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। एसबीएस हिंदी के साथ बातचीत में जातला इस फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये बताते हैं कि वह क्या था जिसने उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिये प्रेरित किया।

Published

By Anita Barar

Presented by Anita Barar

Source: SBS

Share this with family and friends

भारतीय निर्देशक सिद्धार्थ जातला की बहुराष्ट्रीय सह-निर्मित ‘इन द बेली ऑफ ए टाइगर’ का ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर नवंबर 2024 में एडिलेड फिल्म फेस्टिवल में हुआ और इस फिल्म को सर्वक्षेष्ठ फीचर फिल्म का एवार्ड मिला। इस फिल्म का वर्ड प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। एसबीएस हिंदी के साथ बातचीत में जातला इस फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये बताते हैं कि वह क्या था जिसने उन्हें इस फिल्म को बनाने के लिये प्रेरित किया।

‘इन द बेली ऑफ ए टाइगर’ एक संस्कृति और सामाजिक वास्तविकता, शहर से गांव की ओर प्रवास की कहानी है। फिल्म में गाँवों में गरीबी, कर्ज, पूंजीवादी शोषण और बुजुर्गों के नाजुक प्यार को बड़े ही सहज रूप से दिखाया गया है।

LandscapeImage_1920x1080_InTheBellyOfATiger_1.jpg
A still from the film ' In The Belly of a Tiger'

इस फिल्म में बाघ की एक ऐसी अनुभूति है जो एक खतरा है तो कहीं समस्या का समाधान भी है।

फिल्म में जटिल परिस्थितियों, भावनाओं और सत्ता के दुरुपयोग साथ साथ चलते हैं और दिखता है वह सहज प्यार भी जहाँ उम्र की सीमा नहीं है। फिल्म में फूलों की बिखरी खूवसूरती के बीच खामोशी की आवाज वातावरण में गूंजती है, महसूस होती है। और फिल्म में आशा और प्रेम को मजबूत करती भारतीय पौराणिक कथाओं की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है।

सिद्धार्थ जातला भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से सिनेमेटोग्राफी स्नातक हैं। उनकी पहली लघु फिल्म, “द आर्टिस्ट” का प्रीमियर 2012 में बुसान में हुआ था। उनकी पहली फीचर फिल्म, “लव एंड शुक्ला” (2017) का विश्व प्रीमियर भी बुसान में हुआ था।

“इन द बेली ऑफ ए टाइगर”, एक बहुराष्ट्रीय प्रोडक्शन है। इसमें भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, इंडोनेशिया, ताइवान की प्रोडक्शन कम्पनियाँ शामिल हैं और यह सिद्धार्थ जातला की दूसरी फीचर फिल्म है।

***

हमसे जुड़िये जब आप चाहें एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन, एसबीएस ऑडियो ऐप, एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर। आप हमें लाइव सुन सकतें हैं हर शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या हमारी वेबसाइट पर भी।

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now