Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

'करीब करीब सिंगल' कोई कैसे होता है, इरफान से सुनिए

irrfan khan

Indian actor Irrfan Khan Source: AAP Image/EPA/MAURIZIO DEGL' INNOCENTI

इरफान खान की नई फिल्म आ रही है जिसका नाम है करीब करीब सिंगल. अब कोई करीब करीब सिंगल कैसे होता है, हमने पूछा खुद इरफान खान से. संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों की निर्देशिका तनुजा चंद्रा अब कॉमिडी लेकर आई हैं और वह भी इरफान जैसे अभिनेता के साथ. ये करीब करीब डबल मामला है.

Published

Updated

By विवेक आसरी

Source: SBS

Share this with family and friends

इरफान खान की नई फिल्म आ रही है जिसका नाम है करीब करीब सिंगल. अब कोई करीब करीब सिंगल कैसे होता है, हमने पूछा खुद इरफान खान से. संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों की निर्देशिका तनुजा चंद्रा अब कॉमिडी लेकर आई हैं और वह भी इरफान जैसे अभिनेता के साथ. ये करीब करीब डबल मामला है.

इरफान खान कहते हैं कि जब कोई रिश्ता बनने वाला हो तब इंसान करीब-करीब सिंगल हो सकता है लेकिन रिश्ते में रहते हुए भी ऐसा हो सकता है कि वह करीब करीब सिंगल हो.

इरफान खान अपने आपको बतौर ऐक्टर हर बार चुनौती देना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि इस फिल्म में ऐसा हो पाया है. वह कहते हैं, “इसमें आपको अलग इरफान दिखेगा, जो पहले नहीं देखा होगा.”

राजकुमार राव की इरफान तारीफ करते हैं. वह कहते हैं कि इस लड़के ने हैरान किया है. उन्होंने कहा, “ऐक्टर के साथ ऐसा ही होता है. वह सरप्राइज करता है. राजकुमार अच्छा काम कर रहा था लेकिन दो फिल्में आईँ जिनमें उसका काम अलग तरह से निखर कर सामने आया.”

Follow us on Facebook.

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now