पैलेस्टीन के इस्लामिक समूह हमास ने बीते सप्ताह इज़रायल के ग़ाज़ा इलाके में आकस्मिक हमला कर दिया। 2000 से अधिक रॉकेटों द्वारा किये गए इस हमले में 700 से अधिक इसरायली लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस दिन को देश के 50 साल का सबसे रक्तरंजित दिन बताया जा रहा है। इज़राइल ने भी पलटवार किया है जिसमें सैंकड़ों फ़िलिस्तीनी लोग मारे गए हैं। दोनों ही तरफ मरने वालों में बच्चे और औरतें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस समय नयी यात्रा सलाह जारी करते हुए इज़रायल की यात्रा न करने की हिदायत दी है। इसी के साथ प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ी का कहना है कि विदेश और व्यापर विभाग 24 घंटे काम कर रहा है ताकि संघर्षरत इलाकों से ऑस्ट्रेलियाई लोगों को घर लाया जा सके।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Share




