SKIP TO MAIN CONTENT

कश्मीर पर ट्रंप के बयान और ऑस्ट्रेलिया की चुप्पी का मतलब

 Kashmiri Muslims take part in a protest, in Srinagar, the summer capital of Indian Kashmir.
Kashmiri Muslims take part in a protest, in Srinagar, the summer capital of Indian Kashmir. Source: EPA

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कल टीवी पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हंसी ठिठोली करते दिखे तो कुछ लोग हैरान हो गए. जी-7 देशों की बैठक में पहुंचने से पहले ही ट्रंप ने कई बार कह दिया था कि वह नरेंद्र मोदी से कश्मीर पर बात करेंगे. उन्होंने कई बार मध्यस्थता की बात की थी. लिहाजा इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर थी. लेकिन मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की बेतकल्लुफी से जाहिर था कि कश्मीर पर ऐसा कुछ नहीं बोला गया जो भारत को रास ना आता. और फिर ट्रंप ने कहा भी वही जो अमेरिका की पुरानी नीति रही है. उन्होंने कहा कि यह भारत-पाकिस्तान का आपसी मसला है. जिस तरह ट्रंप बार-बार मध्यस्थता की बात कर रहे थे उससे पाकिस्तानी खेमे को खासी उम्मीदें बनी हुई थीं. लेकिन ट्रंप का रुख तो एकदम बदल गया. तो क्या अब पाकिस्तान के विकल्प बंद हो गए हैं? सुनिए यह रिपोर्ट...

Published

By Vivek Kumar

Source: SBS

Skip to podcast episode content

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now