Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

'मोदी सेवईं बनाईं तो मोदी जीते, इस बार कोहली सेवईं बनाईं'

eid special
Source: Supplied

लखनऊ में ऐसी खास सेवईं बनी हैं जो 800 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये किलोग्राम तक बिक रही हैं.


Published

Source: SBS


Share this with family and friends


लखनऊ में ऐसी खास सेवईं बनी हैं जो 800 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये किलोग्राम तक बिक रही हैं.


वैसे तो ईद मुस्लिम समुदाय का मुख्य त्यौहार हैं लेकिन भारत में इसे मिलजुल कर सभी लोग मनाते हैं. इस्लाम में 30 रोज़े के बाद रमजान का महिना ख़त्म होता हैं और उसके बाद ईद खुशियाँ लेकर आती हैं. नए कपडे, तरह तरह के पकवान ईद की खासियत हैं. बच्चों के लिए ये और ज्यादा ख़ुशी का मौका होता है क्योंकि उन्हें बड़ों से ईदी के रूप में पैसे और उपहार भी मिलते हैं.

ईद का ज़िक्र बिना सेवईं के अधूरा है. सेवईं ईद की मुख्य डिश है. मीठी खुशबूदार सेवईं सबको पसंद होती हैं. वैसे अब सेवईं हर जगह बनाई जाती हैं लेकिन इतिहास में इसकी शुरुआत मुग़ल काल से हुई. मुग़ल शासक जहांगीर के की पत्नी नूरजहां ने सेवईं को काफी पसंद किया और आगे बढाया.

eid special
Source: Supplied

लखनऊ में अवध का खाना हमेशा से मशहूर रहा है. यहां नवाबों के काल में मुग़लई खाने खूब चले. यहां के रसोइयों ने अपनी काबिलियत और हुनर से उनके साथ नए नए प्रयोग किये. इस तरह से सैकड़ों साल पुराने खाने और तरह तरह के व्यंजनों में नयापन आ गया. सेवईं भी उससे अछूती नहीं रह सकीं.

लखनऊ में बहुत तरह की सेवईं बनाई जाती हैं. किमामी सेवईं जो चाशनी में डूबी रहती हैं, सूखी सेवईं, शीर कोरमा जो दूध में डूबी रहती हैं, मेवे वाली सेवईं, फ्रूट वाली सेवईं. अब तो नमकीन सेवईं और सेवईं का हलवा भी बनने लगा है.

लखनऊ के इतिहासकार डॉ. रोशन तकी सेवईं के बारे में बताते हैं कि अवध में सेवईं में काफी बदलाव किये गये और एक ऐसी सेवईं हैं जो रात भर बनाई जाती हैं तब तैयार होती हैं.

eid special
Source: Supplied

ये तो हुई परम्पराओं की बात. लेकिन इस बार जब क्रिकेट का विश्वकप चल रहा है तो सेवईं भी इससे अछूती नहीं रह गयी हैं. लखनऊ में एक रेस्तरां ने टीम इंडिया के नाम पर सेवईं बनाई हैं. इसमें आपको कूल धोनी सेवईं, हॉट विराट सेवईं और टीम इंडिया 11 सेवईं मिल जाएंगी जिनमें 11 तरह के फल डाले गए हैं.

इनकी कीमत 800 रुपये किलो से 20 हज़ार रुपये किलो तक है. पिछले साल इसी रेस्तरां ने मोदी और योगी के नाम पर सेवईं बनाई थीं. इस सबके बारे में नौशिजान रेस्टोरेंट के ओनर शमील शम्सी बताते हैं, 'पिछली बार हमने मोदी के नाम पर सेवईं बनाई थी, मोदीजी भारी बहुमत से जीत गए. इस बार टीम इंडिया पर सेवईं बनाई है, तो इंशा अल्लाह वर्ल्ड कप टीम इंडिया लेकर आएगी.'

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now