हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के सारे देशों के पासपोर्ट्स की एक लिस्ट बनाई है। और उस लिस्ट के मुताबिक ये हैं दुनिया के दस सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर है। इस पासपोर्ट पर 191 देशों की यात्रा बिना पहले वीसा अप्लाई किए की जा सकती है।
मुख्य बातेंः
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के सारे देशों के पासपोर्ट्स की रैंकिग जारी की है।
इस लिस्ट में जापान सबसे ऊपर है, उसे 191 का स्कोर मिला है।
दूसरे नंबर पर सिंगापुर है, और ऑस्ट्रेलिया आठवें नंबर पर।

हेनली ऐंड पार्टनर्स लंदन स्थित एक फर्म है जो सिटिजनशिप और रेजिडेंसी के मुद्दे पर काम करती है।
हर साल यह फर्म एक इंडेक्स जारी करती है, जिसमें हर देश के पासपोर्ट को रैंकिंग दी जाती है। बिना पहले से वीसा लिए यात्रा की सुविधा कितने देशों में उपलब्ध है, इस आधार पर यह रैंकिंग दी जाती है।
इस रैंकिंग पर ऑस्ट्रेलिया आठवें नंबर पर है। इस पासपोर्ट पर 184 देशों की यात्रा बिना पहले से वीसा लिए की जा सकती है।
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग 9 थी और उसका स्कोर 183 था।
भारत की रैंकिंग 84 से 85 हो गई है, हालांकि उसका स्कोर 58 ही है।

रैंकिंग के मुताबिक टॉप 10 देश हैं –
जापान
सिंगापुर
साउथ कोरिया
जर्मनी
इटली
फिनलैंड
स्पेन
लग्जबर्ग
डेनमार्क
ऑस्ट्रिया
Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter




![[JPG]_How-Australia-Works_Ep1.jpg](https://assets.sbs.com.au/dims4/default/d1d4da1/2147483647/strip/true/crop/3200x1800+0+0/resize/1280x720!/quality/90/?url=https%3A%2F%2Fsbs-au-brightspot.s3.ap-southeast-2.amazonaws.com%2Fe9%2F46%2F56cf4ff54074a36476e0bcb73e13%2Fjpg-how-australia-works-ep1.jpg&imwidth=1280)
![[JPG]_How-Australia-Works_Ep0.jpg](https://assets.sbs.com.au/dims4/default/9a0f61e/2147483647/strip/true/crop/3200x1800+0+0/resize/1280x720!/quality/90/?url=https%3A%2F%2Fsbs-au-brightspot.s3.ap-southeast-2.amazonaws.com%2F8f%2F15%2F83a000db458f9fc153fde8cde907%2Fjpg-how-australia-works-ep0.jpg&imwidth=1280)