हिन्दी साहित्य में नई कहानी आंदोलन के एक प्रमुख कथाकार कमलेश्वर ने एक लेखक के रूप में जितनी प्रसिद्धि पाई, उतनी ही प्रसिद्धी उन्हें एक संपादक के रूप में भी मिली। उन्होंने हर माध्यम में कुछ न कुछ नया रचा और उनके उपन्यासों पर कई फिल्में भी बनी। भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित तथा साहित्य एकादमी से पुरस्कृत कमलेश्वर जी के बारे में जाने माने समीक्षक सुधीश पचौड़ी इस पॉडकास्ट में उनके व्यक्तित्व और उनकी निर्भीक, सहज शैली पर प्रकाश डालते हैं।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और TwitterX पर फ़ॉलो करें.
Share





