ऑस्ट्रेलिया की सबसे विश्वसनीय फोन डायरेक्टरी The White Pages ने अब पूरी जानकारी कुछ अन्य भाषाओं में भी जारी की है. इनमें हिंदी भी एक भाषा है. The White Pages का मानना है कि इससे नये ऑस्ट्रेलियाई लोगों को इससे सुविधा होगी. यहां बसने-बसाने के लिए नए ऑस्ट्रेलियाइयों को व्यापारों और सेवाओं से संपर्क साधना आसान हो जाएगा.
2016 की जनगणना के नतीजों में यह बात सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया में घर पर बोली जाने वाली भारतीय भाषाओं में हिंदी सबसे ऊपर है. इस संदर्भ में हिंदी में White Pages App मूल भारतीय समुदाय के लिए निसंदेह उपयोगी रहेगी. कुमुद मिरानी ने The White Pages के एग्जेक्यूटिव जनरल मैनेजर स्टीफन पामर से एक्सक्लूसिव बातचीत की.
Share




