अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी पुलिस को फ़ेडरल नियंत्रण में लेते हुए 800 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती की है। उन्होंने इस कदम को बढ़ते अपराध के नाम पर उठाया, हालांकि आंकड़े दर्शाते हैं कि शहर में हिंसक अपराध की दर लगातार घट रही है। ट्रंप ने इसे आपातकाल की स्थिति घोषित करते हुए बेघर लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी घोषणा की है।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।





