SKIP TO MAIN CONTENT

मजे-मजे में गोरे रंग को चुनौती देती है 'पिंकी'

Pinky Beauty Parlour
Source: Supplied

हिंदी फिल्म "पिंकी ब्यूटी पार्लर की बहुत तारीफें हो रही हैं. 20 से ज्यादा फिल्म समारोहों में दिखाए जाने के बाद अब यह भारत में रिलीज को तैयार है. फिल्म के लेखक-ऐक्टर-प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अक्षय सिंह बहुत से अवॉर्ड जीत चुके हैं और अब दर्शकों के सामने अपनी फिल्म को परोसने से पहले थोड़े नर्वस हैं.


Published

Updated

By Vivek Asri

Source: SBS



Skip to podcast episode content

हिंदी फिल्म "पिंकी ब्यूटी पार्लर की बहुत तारीफें हो रही हैं. 20 से ज्यादा फिल्म समारोहों में दिखाए जाने के बाद अब यह भारत में रिलीज को तैयार है. फिल्म के लेखक-ऐक्टर-प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अक्षय सिंह बहुत से अवॉर्ड जीत चुके हैं और अब दर्शकों के सामने अपनी फिल्म को परोसने से पहले थोड़े नर्वस हैं.


अक्षय सिंह ऐक्टर बनना चाहते थे. बचपन से. तब से, जब उन्हें पता नहीं था कि ऐक्टर कैसे बनते हैं और लिखना ऐक्टिंग से अलग होता है या नहीं. क्योंकि वह लिखने लगे थे, ऐक्टिंग से भी पहले. और जब उन्हें समझ आई, तब तक वह अपनी फिल्म 'पिंकी ब्यूटी पार्लर' की स्क्रिप्ट के एक दर्जन से ज्यादा ड्राफ्ट्स लिख चुके थे. लेकिन फिल्म बनने से पहले अक्षय सिंह ऐक्टर बन गए.

Akshay Singh
Source: Supplied

विकल्प, चितकबरे, बात बन गई और घायल वंस अगेन में ऐक्टिंग करने के दौरान भी अक्षय के अंदर 'पिंकी...' चलती रही थी. इसलिए जब इसे बनाने की बात आई, तो उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया. वह याद करते हैं, "डर तो लग रहा था. सब लोग कह रहे थे कि ऐसी फिल्में चलती नहीं हैं. रिस्क ले रहे हो. लेकिन मुझे अपनी कहानी पर, अपनी स्क्रिप्ट पर भरोसा था."

अक्षय की फिल्म 'पिंकी ब्यूटी पार्लर' 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाई गई है. इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स जीते हैं. और अब यह भारत में रिलीज होने को तैयार है. बहुत कम फिल्में होती हैं जो रिलीज होने से पहले ही हिट हो चुकी हों. अक्षय सिंह की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है. पूरा इंटरव्यू सुनिए और जानिए कि इस फिल्म को लेकर कितने जज्बाती हैं अक्षय.

Follow us on Facebook.

 


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now