इस पॉडकास्ट को सुनते हुये जानिये इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जहाँ बर्फ से ढकी चोटियों की खूबसूरती देखते बनती है।
बर्फ की सफेद चादर ओढ़े औली में स्कीइंग एक मुख्य आकर्षण है और इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

यहाँ से पहाड़ों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का दृष्य अनुपम सौंन्दर्य प्रदान करता है।और इसके बारे में कहा जाता है कि इसको कम लोग ही जानते हैं।
औली के पास कई तीर्थस्थल हैं जिनमें आदि गुरु शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ शामिल है.
औली भारत के उत्तराखंड के हिमालय पहाड़ों में चमोली जिले में स्थित है।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




