ऑस्ट्रेलियाई में रिफ्यूजी महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा समझाने का कार्यक्रम

 A Karen mother and her children

A Karen mother and her children Source: SBS

इस कार्यक्रम की सफलता के बाद विक्टोरिया की सरकार ने इसे और अधिक अनुदान देने का निर्णय लिया है और आगे चलकर इस कार्यक्रम को अन्य रिफ्यूजी समुदायों तक पहुचाने का भी विचार है.


गर्भावस्था एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है, खासतौर पे पहली बार माँ बन रही महिलाओं के लिये.

परन्तु रिफ्यूजी महिलाओं के लिये जो पहली बार माँ बनने की तैयारी कर रही हैं और इसके साथ ही एक नए देश में रहने को ढंग को समझने के साथ ही नयी भाषा भी सीखने की कोशिश कर रही है, यह समय अत्यधिक अभिभूत कर देने वाला होता है.

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार अपनी तरह का एक कार्यक्रम रिफ्यूजी महिलाओं को उनके आस पास उपलब्ध स्वस्थ्य और चिक्तिसा संबंधी शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान कर इस बोझ को थोड़ा हल्का करने में मदद कर रहा है.

यह एक महिलाओं का दल है जो अभी मेलबोर्न में रह रही Karen समुदाय की मदद कर रहा है.

Happy Healthy Beginnings- के नाम से चल रहे इस दल का एक मात्र लक्ष्य रिफ्यूजी महिलाओं को ऑस्ट्रेलिया की चिकित्सा प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान करना है.

हर पंद्रह दिन बाद आयोजित इस बैठक में पहली बार माँ बन रही Sakura Toke ने भी भाग लिया.

Sakura बताती हैं की वह बिलकुल ही नयी पतिस्थिति में जन्म देने की तैयारी कर रही हैं.

"I'm not sure of what happens in the hospital, I've never been there. And for all our siblings, my mum had a home birth."

यह Karen- महिलाऐं स्वयं भी Thailand-Myanmar की सीमा पर पैदा हुई हैं.

इस दल की नेता Waan Tardif बताती हैं की वहां पर तो सिमित सेवाएं ही उपलब्ध थी.

"So the midwives, or the assistants, or aunty or uncle, they will be there, except there is no resources for the equipment in case there's a complicated situation, like needing a caesarean."

गर्भावस्था और मातृत्व - एक नए देश और नयी भाषा के साथ - रिफ्यूजी महिलाओं के लिये सीखने का एक नए मोड़ हो सकता है.

परन्तु इन बैठकों में रिफ्यूजी महिलाओं को मात्र जानकारी ही नहीं दी जा रही है.

इनके द्वारा इन महिलाओं में अकेलेपन की भावना को भी तोड़ा जा रहा है जिसकी बदौलत पहली बार माँ बनने वाली यह महिलाऐं एक दूसरी के साथ अपने अनुभव भी बाँट रहीं हैं.

इन बैठकों में बातचीत के साथ योग का भी प्रयोग किया जा रहा है.

Waan Tardif के अनुसार योग इन महिलाओं को शिथिल कर कुछ देर के लिये अपने पे ध्यान केंद्रित करने में सहायता करता है.

इसके साथ ही योग एक प्रकार की औषधि का काम कर इन महिलाओं को अपने साथ हुए बुरे अनुभवों को भुलाने में भी मदद कर रहा है.

समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के बाद Murdoch Children's Research Institute ने पाया की इन महिलाओं के ऑस्ट्रेलिया की चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी काफी अधूरी थी.

यहाँ कार्यरत शोधकर्ता Dr Elisha Riggs बताती हैं की उन्होंने इस स्वास्थ्य शिक्षा  कार्यक्रम की शुरआत इन महिलाओं को उन्ही की मातृभाषा में और एक सुरक्षित वातावरण में सिखाने की लिये की है.

"When you've come from a country that hasn't had a lot of these services, even calling an ambulance to take you to the hospital to have your baby can be quite a foreign, new experience."

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दुभाषिया की उपस्थिति में दाई या नर्स के साथ परामर्श सत्र भी आयोजित किया जाता है.

Claire McAteer जो एक दाई के रूप में कार्यरत हैं बताती है की प्रत्येक बैठक में वह ६ से ८ महिलाओं को देखती हैं.

"We cover anything, from the very beginning of pregnancy, right the way through to the various different ailments women can have, through pregnancy, through to birth and thereafter."

इस कार्यक्रम की सफलता के बाद विक्टोरिया की सरकार ने इसे और अधिक अनुदान देने का निर्णय लिया है और आगे चलकर इस कार्यक्रम को अन्य रिफ्यूजी समुदायों तक पहुचाने का भी विचार है.


Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now