SKIP TO MAIN CONTENT

CAA - विरोध के बाद अब समर्थन में प्रदर्शन, क्या हैं तर्क

Rally in favour of CAA
Source: Supplied/ Prashant Singh

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर भारत में जारी बहस ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लोगों को बी प्रभावित कर रही है. इसी कड़ी में इसके खिलाफ़ और समर्थन में पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया भर में कई प्रदर्शन हुए. समझिए क्या कहते हैं समर्थक.


Published

Updated

Source: SBS


Skip to podcast episode content

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर भारत में जारी बहस ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लोगों को बी प्रभावित कर रही है. इसी कड़ी में इसके खिलाफ़ और समर्थन में पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया भर में कई प्रदर्शन हुए. समझिए क्या कहते हैं समर्थक.


भारत में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर घमासान मचा हुआ है. विरोधी इसे संविधान विरोधी और एक धर्म विशेष के ख़िलाफ़ करार दे रहे हैं और सरकार व समर्थकों का कहना है कि ये न तो भारत में रहने वाले किसी धर्म विशेष के खिलाफ़ है बल्कि ये भारत के लिए ज़रूरी कानून है.

विरोध और समर्थन की ये बहस सीमाओं को पार करती हुई ऑस्ट्रेलिया भी आ पहुंची है. ऑस्ट्रेलिया में कई जगहों पर सी ए ए के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद अब भारतीय समुदाय के कई लोग समर्थन में भी आए हैं.इसको लेकर रविवार पर्थ में एक मार्च निकाला गया.

Pro CAA protest in Parramatta Sydney
Source: Supplied / Dharmendra Modi

इसके अलावा बीते हफ्ते मेलबर्न और सिडनी में भारतीय समुदाय के एक तबके ने नए नागरिकता कानून के प्रति समर्थन में मार्च निकाला. सिडनी के पश्चिमी सबर्ब पैरामाटा में एक जनसभा हुई जहां लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए. प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली धर्मेंद्र मोदी ने बताया कि भारतीय समुदाय ने सीएए के समर्थन के साथ ही लोगों से बुशफायर त्रासदी से पीड़ित लोगों की मदद करने की भी अपील की.


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now