SKIP TO MAIN CONTENT

राम नाथ कोविंद भारत के अगले राष्ट्रपति होंगे?

Ramnath Kovind with Indian PM Narendra Modi
Ramnath Kovind with Indian PM Narendra Modi Source: Twitter Amit Shah

अगले महीने होने जा रहे भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने 72 साल के रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राम नाथ कोविंद अभी बिहार राज्य के राज्यपाल हैं. श्री कोविंद के नाम की घोषणा बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को की.

Published

By Jitarth Jai Bharadwaj

Source: SBS

Skip to podcast episode content

अगले महीने होने जा रहे भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने 72 साल के रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राम नाथ कोविंद अभी बिहार राज्य के राज्यपाल हैं. श्री कोविंद के नाम की घोषणा बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को की.

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले रामनाथ कोविंद दलित समाज से आते हैं. रामनाथ कोविंद को वकालत का लंबा अनुभव है. वे सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में 16 साल तक वकालत कर चुके हैं.

राम नाथ कोविंद यूपी से दो बार साल 1994-2000 और साल 2000-2006 के दौरान राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. वे बीजेपी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं. इसके अलावा श्री कोविंद 1998 से 2002 तक बीजेपी के दलित मोर्चा के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.

बीजेपी और एनडीए को उम्मीद है कि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े होने के कारण कोविंद के नाम पर वो कांग्रेस सहित विपक्ष की सहमति भी हासिल करने में सफल रहेंगे.

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now