Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

सेटलमेंट गाइड : जानिए, कहाँ मिलेंगी अंग्रेज़ी भाषा के लिए मुफ्त कक्षाएं

female student, adult learning
Source: Getty Images/Emilija Manevska

ऑस्ट्रेलियाई सरकार मुफ्त अंग्रेज़ी ट्यूशन प्रदान करती है ताकि प्रवासी, ऑस्ट्रेलियाई जीवनशैली को सार्थक तरीके से समझ सकें। नवीनतम सुधारों के साथ, अब अधिक प्रवासी, विस्तारित अवधि के लिए अंग्रेज़ी कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।


Published

Updated

By Josipa Kosanovic

Presented by Vikas awana

Source: SBS


Share this with family and friends


ऑस्ट्रेलियाई सरकार मुफ्त अंग्रेज़ी ट्यूशन प्रदान करती है ताकि प्रवासी, ऑस्ट्रेलियाई जीवनशैली को सार्थक तरीके से समझ सकें। नवीनतम सुधारों के साथ, अब अधिक प्रवासी, विस्तारित अवधि के लिए अंग्रेज़ी कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।


स्थायी वीज़ा या एक योग्य अस्थायी वीज़ा रखने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा वित्त पोषित वयस्क प्रवासी अंग्रेज़ी कार्यक्रम सेवा उपलब्ध है जिसे  Adult Migrant English Program भी कहते हैं।

जब तक वह अंग्रेजी के व्यावसायिक स्तर को प्राप्त नहीं कर लेते तब तक ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी मुफ्त अंग्रेजी ट्यूशन पा सकते हैं।  


मुख्य बातें :

वयस्क प्रवासी अंग्रेज़ी कार्यक्रम, अंग्रेज़ी ट्यूशन के 510 घंटे तक प्रदान करता है।

छात्र ऑस्ट्रेलिया आने के छह महीने के भीतर, एक वयस्क शिक्षा प्रदाता के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। 

19 अप्रैल 2021 से, अधिक प्रवासियों को बिना समय सीमा प्रतिबंधों के मुफ्त अंग्रेज़ी ट्यूशन के असीमित घंटे मिल सकते हैं।  


इस कार्यक्रम में कई चीज़ों को पढ़ाया जाता है, जिसमें चिकित्सा सहायता, आपातकालीन सेवा , सरकार और सामुदायिक सेवा और बैंकिंग शामिल हैं।

कैथरीन डेविन एडल्ट लर्निंग ऑस्ट्रेलिया में संचालन प्रबंधक हैं।

उनका कहना है कि छात्र ऑस्ट्रेलिया आने के छह महीने के भीतर, एक वयस्क शिक्षा प्रदाता के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। हालाँकि 18 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए यह समय सीमा 12 महीने है। 

Older couple, adult learning
Source: Getty Images/FG Trade

नौकरी चाहने वालों के लिए अंग्रेज़ी कक्षाएं

यदि आप छह महीने से अधिक समय से ऑस्ट्रेलिया में हैं और पहले से ही अंग्रेज़ी की समझ है, लेकिन आपको लगता है कि नौकरी खोजने के लिए आपको भाषा कौशल में सुधार की आवश्यकता है, तो आपके लिए शिक्षा और रोजगार कार्यक्रम भी है। इसे Skills for Education and Employment program भी कहा जाता है।

एसईई कार्यक्रम में नौकरी चाहने वालों के लिए, एक व्यावसायिक रूप से उन्मुख वातावरण में 650 घंटे तक मुफ्त साक्षरता और संख्यात्मक प्रशिक्षण उपलब्ध है।

मेहाको ओबैदुल्लाह अफगानिस्तान के एक पूर्व शरणार्थी है। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में आने वाले अधिकांश प्रवासियों या शरणार्थियों का साक्षरता स्तर

कम है, और वह रोज़गार पाने में कठोर परिस्थितियों का अनुभव करते हैं।

वह शिकायत नहीं कर सकते, वह शिकायत करना जानते भी नहीं और इसीलिए वह अपनी आवाज़ उठा नहीं पाते

पूरे ऑस्ट्रेलिया में लगभग 300 AMEP प्रदाता हैं।

adult learning, migrant education
Source: Getty Images/Peter Muller

रोज़गार और सामाजिक धाराएँ

मेलबोर्न पॉलिटेक्निक में AMEP की प्रमुख, रोशेल बैयत्ति का कहना है कि अधिकांश प्रदाताओं के पास द्विभाषी प्रशासन कर्मचारी होते हैं जो प्रारंभिक पूछताछ के वक़्त लोगों की सहायता और भावी छात्रों को सभी प्रासंगिक जानकारी देते हैं।  

नामांकन पर, AMEP क्लाइंट दो धाराओं के बीच चयन कर सकते हैं: रोज़गार के लिए अंग्रेज़ी और सामाजिक अंग्रेज़ी।

रोज़गार पूर्व अंग्रेज़ी धारा उन लोगों के लिए है जो काम या आगे के प्रशिक्षण के लिए अंग्रेज़ी सीखना चाहते हैं, जिससे स्थायी रोज़गार प्राप्त होता है।

सोशल इंग्लिश स्ट्रीम उन प्रवासियों के लिए है जिनके पास सामाजिक संपर्क में आत्मविश्वास की कमी है और जिन्हें संवादात्मक अंग्रेज़ी सीखने की आवश्यकता है।

छात्र दोनों में से एक या दोनों को मिलाकर अपने विधिवत 510 घंटे चुन सकते हैं।

female lecturer, adult learning for migrants
Source: Getty Images/Maskot

लिंडी कॉनवे मेलबोर्न पॉलिटेक्निक में स्कूल फॉर फाउंडेशन एंड प्रिपरेटरी स्टडीज़ की प्रमुख हैं।

वह कहती हैं कि वयस्क शिक्षण प्रदाता उन सांस्कृतिक अंतरों को समझते हैं जो प्रवासियों के लिए भ्रम पैदा कर सकते हैं।

वह AMEP में ऑस्ट्रेलियाई समाज और कानून के बारे में प्रवासियों को सिखाने पर ज़ोर देती हैं।

हम बहुत स्पष्ट जानकारी सिखाते हैं जो लोगों को न केवल भाषा, या नौकरी, बल्कि उनके वातावरण को समझने में भी मदद करती है

जिन प्रवासियों के बच्चे छोटे हैं उनके लिए AMEP चाइल्डकैअर सेवाएं भी देता है।

AMEP के पूरा होने के बाद, छात्र लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मार्गदर्शन, आगे की शिक्षा के लिए योजना और रोज़गार के अवसरों पर चर्चा कर सकते हैं।

अप्रैल 2021 से असीमित मुफ्त अंग्रेज़ी कक्षाएं

28 अगस्त 2020 को, तत्कालीन कार्यवाहक इमिग्रेशन मंत्री एलन टग ने AMEP में कई वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की।

जिसके चलते अब अंग्रेज़ी ट्यूशन पर 510 घंटे की कैप को हटा दिया गया है। साथ ही साथ फैडरल सरकार ने नामांकन के लिए छह महीने की समयसीमा, शुरू करने के लिए 12 महीने की सीमा और AMEP ट्यूशन को पूरा करने के लिए पांच साल की सीमा को भी हटा दिया है।


 


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now