महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले आशीष जोशी अपनी जान को खतरे में डालकर बेज़ुबान जानवरों को बचाते हैं। वह एक छात्र हैं, लेकिन जानवरों के रेस्क्यू में सक्रिय रूप से काम करते हैं। उनके द्वारा बचाए जाने वाले जानवरों में तेंदुआ, भेड़िया, ब्लैकबक और नीलगाय जैसे जीव शामिल हैं। ये कोई सामान्य रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं होते। कभी उन्हें गहरे कुएं में उतरकर तेंदुए को बचाना पड़ता है, तो कभी गहरे गड्ढे से कई क्विंटल वज़न वाली नीलगाय को बाहर निकालना होता है। कई बार वो मैनहोल के अंदर जाकर फंसे हुए कुत्तों को भी बचाते हैं। अनुमान है कि आशीष जोशी अब तक लगभग 400 बेजुबान जानवरों को बचा चुके हैं।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।
Share





