कोयंबटूर की 24 वर्षीय राधिका जे ए ने अपनी कला और जज़्बे से साबित कर दिया है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसले बुलंद हों तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। राधिका पुराने अखबारों से गुड़ियाँ बनाने की अनोखी कला में माहिर हैं, लेकिन यह सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। अपनी शारीरिक चुनौतियों के कारण वह एक बार में केवल दो घंटे तक बैठकर काम कर पाती हैं। छह वर्ष की छोटी उम्र में उन्हें Brittle Bone नामक शारीरिक अवस्था के बारे में पता चला, जिसके कारण उन्हें स्कूल भी छोड़ना पड़ा। बार-बार होने वाले फ्रैक्चर, कई सर्जरी और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं ने उनके जीवन को कठिन बनाया, लेकिन उनके आत्मविश्वास को कभी नहीं तोड़ सकीं। पिछले पाँच वर्षों में राधिका हज़ारों गुड़ियाँ बना चुकी हैं।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।
Share




