एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।
Stories from India: मध्य प्रदेश में 20 वर्षीय युवक ने एक प्रदूषित नदी को साफ कर कायम की एक प्रेरणादायक मिसाल

Image of the 20-year-old Bittu from Madhya Pradesh who has cleaned up the Ajnar River. Credit: Supplied by Bittu
मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में स्थित अजनार नदी कभी अत्यधिक प्रदूषित हुआ करती थी, लेकिन आज इसका पानी साफ नजर आने लगा है। इस बदलाव के पीछे 20 वर्षीय युवक बिट्टू की मेहनत है, जो अब एक प्रेरणा बन चुके हैं। शुरुआत में बिट्टू ने लोगों से नदी साफ करने की अपील की और यह भी सोचा कि कोई मशीन होती तो काम आसान हो जाता, लेकिन दोनों ही प्रयास सफल नहीं हुए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरों की बातों को नजरअंदाज करते हुए खुद ही सफाई में जुट गए।कुछ ही महीनों में उनके प्रयासों का असर दिखने लगा और उन्होंने अकेले ही नदी के कई घाट साफ कर दिए। इस दौरान उन्हें हाथ-पैरों में संक्रमण भी हुआ, फिर भी वे लगातार इस काम में लगे हुए हैं।
Share


