Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

सूत्रधार: पीढ़ियों, संस्कृतियों और शैलियों का संगीत

Bobby_131A4575 (1).jpeg

Bobby Singh Source: Supplied / Leigh McGrane / Against The Grain

ARIA एवार्ड से पुरस्कृत तबला वादक बॉबी सिंह की एलबम 'सूत्रधार' भारतीय शास्त्रीय परंपरा को जैज, ब्लूज़ और पश्चिमी संगीत रूपकों के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया के मूल डिजेरीबोन को जोड़ती एलबम है। एस बी एस हिन्दी के साथ इस पॉडकास्ट में वह, इस एलबम की कल्पना और इसे बनाने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा करते हैं।


Published

By Anita Barar

Presented by Anita Barar

Source: SBS



Share this with family and friends


ARIA एवार्ड से पुरस्कृत तबला वादक बॉबी सिंह की एलबम 'सूत्रधार' भारतीय शास्त्रीय परंपरा को जैज, ब्लूज़ और पश्चिमी संगीत रूपकों के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया के मूल डिजेरीबोन को जोड़ती एलबम है। एस बी एस हिन्दी के साथ इस पॉडकास्ट में वह, इस एलबम की कल्पना और इसे बनाने से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा करते हैं।


तबला वादक बॉबी सिंह इंग्लैंड में जन्मे और पले-बढ़े थे। उन्होंने अपना बचपन भारत के मुंबई में संगीत महाभारती में अध्ययन करते हुए बिताया, जो महान तबला वादक पंडित निखिल घोष द्वारा स्थापित एक संगीत संस्थान था।

अस्सी के दशक के आखिर में बॉबी सिंह ऑस्ट्रेलिया आ गये। वह ऑस्ट्रेलिया के कई महत्वपूर्ण और सम्मानित विश्व-जैज़ वादकों में से एक हैं।

अपनी एलबम सूत्रधार के बारे में सिंह कहते हैं, “यह एल्बम मेरे लिए एक शानदार पल था, न सिर्फ़ अपने प्यारे दोस्तों के साथ इसे बजाने और रिकॉर्ड करने का, बल्कि अपने गुरु डॉ. अनीश प्रधान के साथ काम करने का भी।”

वह आगे कहते हैं, "मैं चाहता हूँ कि हमारी संस्कृति को मैं बहुत आगे तक ले जाऊँ और लोग हमारी गुरु शिष्य परम्परा की गहरायी को समझे।"

Bobby Singh and group.jpeg
Bobby Singh and group: Bobby Singh in the middle (tabla), Musicians (clockwise from Bobby Singh - Sandy Evans (saxophone); Zela Margossian (piano); Shenzo Gregorio (viola); Greg Sheehan (percussion and educator); Lara Goodridge (violin); Ben Walshon (drums); Jeff Lang (slide guitar) Source: Supplied / Chris Frape via Leigh McGrane / Against The Grain

सिंह कहते हैं , “हम सच में कुछ बहुत खास कर पाए, जो हमारे लंबे म्यूज़िकल रिश्ते को दिखाता है, और मेरे सभी प्यारे दोस्तों के सपोर्ट से हम यह काम आप सबके सामने पेश कर पाए हैं।”

सूत्रधार एल्बम के दस ट्रैक सिंह प्रख्यात तबला गुरु-शिक्षक पंडित अनीश प्रधान द्वारा रचित हैं। इसमें साथ दिया है सैक्साफोन वादक सैंडी, पियानोवादक ज़ेला मार्गोसियन, गिटारवादक जेफ लैंग, पर्कशनिस्ट ग्रेग शीहान और बेन वॉल्श, वायलिन-वायोला वादक लारा गुडरिज और शेनज़ो ग्रेगोरियो और स्वदेशी डिजेरीबोन मास्टर जूपुरु ने।

इन सभी नामी साथी कलाकारों का गुरु अनीश प्रधान के प्रति सम्मान और सब के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुये बॉबी सिंह बताते हैं कि रिकार्डिंग इनजीनियरस् भी सभी का गुर के प्रति, एक दूसरे के लिये सम्मान, और इस साझे काम पर अचम्भित थे।

इस पॉडकास्ट को सुनें -

बॉबी सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनगिनत समारोहों में प्रदर्शन किया है - जिसमें WOMADelaide, वुडफोर्ड फोक फेस्टिवल, सिडनी फेस्टिवल, वर्ल्ड्स फेयर बॉन, लिविड, सिंगापुर आर्ट्स फेस्टिवल, कॉमनवेल्थ गेम्स ओपनिंग सेरेमनी, हाइड पार्क फेस्टिवल और मेलबर्न और पर्थ इंटरनेशनल आर्ट्स फेस्टिवल शामिल हैं।

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now