Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

एक किताब में उतरीं ऑस्ट्रेलिया में सफल भारतीयों की कहानियां

Book Launch Success stories of Indo_Australians

Book Launch of "Success stories of Indo_Australians" Source: Harmohan Singh Walia

'सक्सेस स्टोरीज़ ऑफ़ इंडो-ऑस्ट्रेलियन्स' के लेखक हरमोहन सिंह वालिया कहते हैं कि भारतीय समुदाय की पिछली कई पीढ़ियों ने बड़ी मेहनत से ऑस्ट्रेलिया के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में अपनी जगह बनाई है। अपनी किताब में उन्होंने इन्हीं में से कई सफल कहानियों को आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोने का प्रयास किया है।


Published

Updated

By Gaurav Vaishnav

Source: SBS



Share this with family and friends


'सक्सेस स्टोरीज़ ऑफ़ इंडो-ऑस्ट्रेलियन्स' के लेखक हरमोहन सिंह वालिया कहते हैं कि भारतीय समुदाय की पिछली कई पीढ़ियों ने बड़ी मेहनत से ऑस्ट्रेलिया के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में अपनी जगह बनाई है। अपनी किताब में उन्होंने इन्हीं में से कई सफल कहानियों को आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोने का प्रयास किया है।


हरमोहन सिंह वालिया कहते हैं कि वैसे तो ऑस्ट्रेलिया से भारतीय समुदाय का संबंध काफी पुराना है लेकिन वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीयों के प्रमाण 150 से भी ज्यादा साल पहले से मिलते हैं।


मुख्य बातें:

  • 'सक्सेस स्टोरीज़ ऑफ़ इंडो-ऑस्ट्रेलियन्स' नाम की एक किताब में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के करीब 50 सफल लोगों की कहानियां शामिल की गई हैं।
  • किताब के लेखक हरमोहन सिंह वालिया कहते हैं कि उन्होंने ये संकलन आने वाली पीढ़ी के लिए किया है।
  • वह मानते हैं कि अभी और भी कहानियां हैं जिन्हें वह अपनी दूसरी किताब में लोगों के सामने लाना चाहते हैं।

वालिया कहते हैं कि हालांकि पहले भारतीय समुदाय के लोगों को यहां पर मज़दूरों के तौर पर खेती या दूसरे कामों के लिए लाया जाता था लेकिन बदलते दौर के साथ वर्तमान में डॉक्टर, नर्स, शिक्षक और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पेशों में भारतीय समुदाय के लोग ऑस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं।

Harmohan singh Walia with his book
Source: Harmohan Singh Walia

हरमोहन कहते हैं कि 30 साल पहले वह जब यहां आये थे तब तक भी भारतीयों को यहां अपनी ज़रूरत का सामान प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब हालात बदले हैं. वह बताते हैं कि कई मुश्किलों के बीच भारतीय समुदाय के कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के बहुसांस्कृतिक समाज में अपनी ख़ास जगह बनाई है।

अपनी किताब 'सक्सेस स्टोरीज़ ऑफ़ इंडो-ऑस्ट्रेलियन्स' में उन्होंने भारतीय समुदाय के कुछ सफल लोगों की कहानियां शामिल की हैं। हरमोहन कहते हैं कि उनका मकसद इन कहानियों से आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहित करना है।

इस किताब में 50 लोगों की कहानियां शामिल की हैं, लेकिन हरमोहन वालिया कहते हैं कि यह सिलसिला यहीं ख़त्म नहीं होता और वह इसकी एक और कड़ी कुछ समय बाद पेश करेंगे।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now