मेलबर्न की अमि अग्रवाल को हिन्दी विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये विक्टोरिया प्रीमियर वी सी ई एवार्ड (Premier’s VCE award) से पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने 12वीं कक्षा में हिन्दी के विषय को चुना और उसमें 46 अंक प्राप्त किये जो स्केल अप होकर 49.65 बने। वह कहती हैं कि "हिन्दी सीखकर मैंने भारतीय संस्कृति को गहराई से समझा"। एसबीएस हिन्दी के साथ इस पॉडकास्ट में उन्होंने हिन्दी सीखने में सामने आयी चुनौतियों और मिले सहयोग के बारे में बताया।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Share





