आज NSW में दिन दहाड़े पब्लिक बसों को लाइट्स ऑन करके ड्राइव करते देखें तो अचंभित न हो जाएँ। आज रेल, ट्राम और बस यूनियन ब्रिस्बेन में ज़िंदा जलाये गए बस ड्राइवर मनमीत को श्रधांजलि अर्पित करने के लिए ऐसा कर रहा है। RTBU बस डिवीज़न के सेक्रेटरी क्रिस प्रेस्टन ने इस एक्सक्लूसिव भेंटवार्ता में इस विषय पर और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों पर हो रही हिंसक वारदातों के बारे में चर्चा की।
Share



