बनारस के घाट पर लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। लेकिन वो एक गलती भी कर देते हैं। वे अपने पुराने कपड़े अक्सर वहीं छोड़ कर चले जाते हैं और ये फेंके हुए कपड़े प्रदुषण का कारण भी बनते हैं। पहले इन पुराने कपड़ों का कोई उपयोग नहीं होता था, लेकिन अब बनारस में इनकी रीसाइक्लिंग शुरू कर दी गयी है। इन कपड़ों को साफ़ करके, अब झोले बनाये जाते हैं। ये झोले लोगों को और दुकानदारों को मुफ्त में दिए जाते हैं। इसके बदले उन्हें प्लास्टिक थैलियों को प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित किया जाता है। अब तक हज़ारों झोले वितरित किये जा चुके हैं।
एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल
पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीमद्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।
Share





