एक नए शोध में पाया गया है कि बीते दो दशकों में ऑस्ट्रेलियाई अस्पतालों के आपातकालीन विभागों की छवि नकारात्मक रही है। मैक्वेरी यूनिवर्सिटी में किये गए एक शोध में यह पाया गया कि प्रतीक्षा का लम्बा समय और बुनियादी ढांचे की कमी पिछले बीस सालों की पत्र-पत्रिकाओं में उजागर की गयी सबसे आम समस्याएं हैं। ऑस्ट्रेलिया भर के चिकित्सीय विशेषज्ञ और अधिकारियों ने इस शोधपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या मीडिया का यह आंकलन सही है, और क्या है इस आंकलन का प्रभाव चिकित्सीय कर्मचारियों पर?
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Share




