विशाला और कामाक्षी ने म्यूज़िक बस के द्वारा वंचित बच्चों के लिए सीधे संगीत शिक्षा देने वाली एक अनूठी पहल शुरू की है। वायलिन, पियानो, गिटार और यहां तक कि डीजे जैसे वाद्ययंत्रों से सुसज्जित ये बस कमज़ोर वर्ग की बस्तियों में जाती है और बच्चों को संगीत की शिक्षा देती है। लगभग 600 बच्चे इस तरह संगीत सीख रहे हैं। इस बस में यात्रियों का शोर नहीं बल्कि मधुर संगीत की जीवंत ध्वनियाँ सुनाई देतीं हैं। इस छनक दार बस से इन बच्चों की बहुत सी आशा, उम्मीद जुड़ी हुई हैं।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और TwitterX पर फ़ॉलो करें।
Share





