आज विश्व भर में सोशल मीडिया का बोल बाला है लेकिन वहीं साइबर क्राइम की घटनाएं भी निरंतर सामने आ रहीं हैं। भारत में भी अब साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रहीं हैं और लाखों लोग सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों का हल खोज रहें है। इन्हीं लोगों की मदद कर रहें हैं बेंगलुरु के दुष्यन्त दुबे। दुष्यन्त रोज़ अपनी टीम के साथ मिल कर बहुत से ऐसे मामले सुलझाते हैं। साइबर स्टॉकिंग, घरेलु झगड़े, यौन शोषण या फिर महिलाओं के प्रति अपराध जो सोशल मीडिया पर होतें है, उन सभी पर दुष्यंत काम करते हैं।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और TwitterX पर फ़ॉलो करें।
Share





