SKIP TO MAIN CONTENT

Air India foils Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad’s attempts to book flight

राष्ट्रीय विमान सेवा के एक सूत्र ने बताया कि शिवसेना के नेता के एक कर्मी ने एयर इंडिया के कॉल सेंटर में फोन करके कभी मुंबई से दिल्ली और कभी हैदराबाद से दिल्ली और कभी नागपुर से मुंबई के रास्ते दिल्ली जाने वाले विमान में टिकट करवाने की कोशिश की गई ।

Air India
Source: Air India

2 min read

Published

Updated

By Amit Sarwal



Skip to article content

एयर इंडिया के एक कर्मचारी के साथ चप्पल से मारपीट करने के चलते घरेलू विमानन सेवाओं द्वारा प्रतिबंधित किए गए शिवसेना के सांसद ने चालाकी दिखाने की कोशिश की है।

शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ ने दूसरे नामों का इस्तेमाल करते हुए एयर इंडिया में कम से कम ६ बार सीट बुक करवाने का प्रयास किया

सारी बार उनके प्रयास विफल ही साबित हुए।

राष्ट्रीय विमान सेवा के एक सूत्र ने बताया कि शिवसेना के नेता के एक कर्मी ने एयर इंडिया के कॉल सेंटर में फोन करके कभी मुंबई से दिल्ली और कभी हैदराबाद से दिल्ली और कभी नागपुर से मुंबई के रास्ते दिल्ली जाने वाले विमान में टिकट करवाने की कोशिश की गई ।

कर्मी ने यात्री का नाम रवीन्द्र गायकवाड़ या प्रोफेसर वी. रवीन्द्र गायकवाड़ या प्रोफेसर रवीन्द्र गायकवाड़ बताया और टिकट तत्काल ही निरस्त हो गई।

एयर इंडिया ने अपने सभी स्टेशन प्रबंधकों और बुकिंग अधिकारियों को एक आदेश जारी किया है और उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि रवीन्द्र गायकवाड़ के संदर्भ में एयरइंडिया की सभी उड़ानों में उपद्रवी और असुरक्षित यात्री की स्वीकार्यता एवं यात्रा पर प्रतिबंध का पालन किया जाए


Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now