SKIP TO MAIN CONTENT

Australian citizenship: Could you pass the proposed English test?

फेडरल सरकार ने सिटीजनशिप के नियमों में जो बदलाव करने की इच्छा जताई है, अगर वे पास हो जाते हैं तो सबको दो घंटे लंबा अंग्रेजी की परीक्षा देनी होगी. कैसी होगी यह परीक्षा? देखिए और सोचिए कि क्या आप इसे पास कर पाएंगे?

College students taking test at desk in classroom
Students in an exam Source: Getty Images

2 min read

Published

By James Elton-Pym



Skip to article content

फिलहाल सिटिजनशिप टेस्ट के लिए आपको इतनी अंग्रेजी आनी चाहिए कि टेस्ट में पूछे गए सवाल समझ सकें. लेकिन नए नियम पास हो जाते हैं तो अंग्रेजी का अलग टेस्ट होगा. इसे International English Language Testing System की देखरेख में कराया जाएगा. नागरिकता चाहने वालों को जनरल ट्रेनिंग में कम से कम 6 बैंड हासिल करने होंगे.

नए सिटीजनशिप टेस्ट में जो अंग्रेजी की परीक्षा होगी, वह कुछ ऐसी होगी.

- 30 मिनट का एक लिसनिंग टेस्ट होगा.

- 60 मिनट का रीडिंग टेस्ट होगा

- 60 मिनट का राइटिंग टेस्ट होगा

- 11-14 मिनट का स्पीकिंग टेस्ट होगा

IELTS की वेबसाइट पर आप देख सकते हैं कि एग्जाम किस तरह से होता है और उसमें कैसे सवाल पूछे जाते हैं.

IELTS
Source: IELTS

इस एग्जाम की स्कोरिंग 9 बैंड के पैमाने पर होती है. 6 बैंड का मतलब है कि आप "Competent User" हैं और अंग्रेजी पर आपकी अच्छी पकड़ है. बैंड 5 का मतलब है आप को ठीकठाक अंग्रेजी आती है और आप आम बातचीत कर सकते हैं.

नए नियमों के तहत सरकार 6 बैंड को जरूरी बनाना चाहती है. अक्टूबर में संसद में इस मामले पर कोई फैसला होने की संभावना है.

Follow us on Facebook.

Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now