Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

Indian's home invaded in Melbourne, member assaulted

Three masked men allegedly invaded into Indians' home in Melbourne. They asked for drugs and assaulted one of the male members.

7 News
भारतीय परिवार के घर में घुसे तीन बदमाशों ने लूटपाट और मारपीट की. Source: 7 News

थॉमसटाउन में रहने वाले एक भारतीय परिवार के लिए मंगलवार की रात बेहद खौफनाक गुजरी. परिवार इस वक्त डरा हुआ है और उस रात को भूल नहीं पा रहा है.

मेलबर्न में रहने वाले एक भारतीय परिवार का कहना है कि मंगलवार की रात कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए. बदमाशों ने लूटपाट तो की ही, परिवार के एक पुरुष के साथ मारपीट भी की.

उत्तरी मेलबर्न के थॉमसटाउन में रहने वाले हरप्रीत सिंह ने हेरल्ड सन अखबार को बताया कि रात के वक्त उनके भाई ने दरवाजे को तोड़े जाने का शोर सुना. तब ढाई साल का हरप्रीत का भतीजा सो रहा था. हेरल्ड सन की रिपोर्ट है कि हरप्रीत ने बताया, “तीन नकाबपोश लोग उनके घर में घुस आए. उनके पास बंदूकें, लोहे की छड़ें और हथौड़े थे. वे चिल्ला चिल्लाकर हमें फर्श पर लेट जाने को कह रहे थे.”

हरप्रीत के भाई ने, जो अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते, 7 न्यूज से कहा कि बदमाश उनसे ड्रग्स मांग रहे थे. सिंह के मुताबिक बदमाश गलत घर में घुस आए थे. जब उनमें से एक ने बच्चे को सोते देखा तो वे एक दूसरे से बोले, “हम गलत घर में हैं. ये तो भारतीय हैं.”

लेकिन जाने से पहले बदमाशों ने सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली और उनके बटुए से 500 डॉलर भी निकाले. उन्होंने सिंह के भाई को मारा भी.

कुछ घंटे बाद एपिंग इलाके में एक घर में लूटपाट हुई और माना जाता है कि ये वही बदमाश थे जो सिंह के घर में घुसे थे.

For more news and updates, follow SBS Hindi on Facebook and Twitter.

 


2 min read

Published

Updated

By Vivek Asri




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now