SKIP TO MAIN CONTENT

न्यू जीलैंड वासी भारतीय प्रोफेसर भारत में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

न्यू जीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के एक प्रोफेसर को कोयंबटूर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया.

Culture
तस्वीर प्रतीकात्मक है. Source: Pixabay (Creative Commons)

2 min read

Published


Skip to article content

भारतीय अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर दी है कि मूलतया चेन्नई के रहने वाले 51 वर्षीय एक व्यक्ति को कोयंबटूर में एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास एक ऐसा सैटलाइट फोन था जो पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाते उपग्रहों से भी संपर्क कर सकता है.

न्यू जीलैंड के वेलिंगटन में एक प्रोफेसर के तौर पर काम करने वाला यह व्यक्ति कोयंबटूर से चेन्नई जा रहा था, जब सीआईएसएफ के जवानों ने उनके सामान में सैटलाइट फोन बरामद किया. टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक पुलिस अफसर के हवाले से लिखा है, "वह कुछ ही दिन पहले भारत में आए थे. तीन दिन पहले वह चेन्नई से कोयंबटूर आए थे और तब भी उनके पास यह सैटलाइट फोन था. लेकिन तब सुरक्षाजांच में यह पकड़ में नहीं आया. लेकिन गुरुवार शाम जब वह चैन्नई वापस जाने के लिए कोयंबटूर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर सामान की जांच के दौरान यह सैटलाइट फोन पकड़ में आ गया."

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी.

सीआईएसएफ अधिकारियों ने प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. उनके खिलाफ इंडियन वायरलेस ऐक्ट की धारा 6(1) और वायरलेस टेलिग्राफ ऐक्ट की धारा 20 के साथ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि देश में सैटलाइट फोन का इस्तेमाल करने के लिए इजाजत लेनी होगी. फिलहाल INMARSAT के कुछ खास फोन ही भारत में इस्तेमाल किये जा सकते हैं.

Follow SBS Hindi on Facebook for more 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now