SKIP TO MAIN CONTENT

Tony Abbott's daughter supports Same-Sex Marriages

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ऐबट समलैंगिक शादियों को कानूनी वैधता दिए जाने के कट्टर विरोधी हैं. लेकिन उनकी बेटी दूसरी तरफ खड़ी हैं.

Same Sex Marriage
Source: www.instagram.com/notanotherfitnessblogger/

1 min read

Published

Source: SBS News



Skip to article content

टोनी ऐबट की बेटी फ्रांसिस ऐबट ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वह समलैंगिक शादियों को कानूनी इजाजत दिए जाने का समर्थन करती हैं. उन्होंने पोस्टल बैलट सर्वे में यस कैंपेन का समर्थन किया है.

पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ऐबट नो कैंपेन के कट्टर समर्थक हैं. लेकिन फ्रांसिस ऐबट ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पेज पर ऐलान किया जो उनके पिता की राय के एकदम उलट है. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह सफेद टीशर्ट पहने हैं जिस पर यस वोट लिखा है.

वह लिखती हैं,”मैं राजनीति की ज्यादा परवाह नहीं करती हूं लेकिन मैं प्यार की बहुत परवाह करती हूं. हर तरह का प्यार अच्छा है. आइए इसका जश्न मनाएं.”

इस पोस्ट में उन्होंने कई हैशटैग डाले हैं जो यस कैंपेन का समर्थन करते हैं. #voteyes #yesyesyes #postalvote #getaroundit #marriageequality.

उनके पिता ने दो ही दिन पहले सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने नो कैंपेन का समर्थ करते हुए कहा था कि समलैंगिक शादियों समाज को पूरी तरह बदल देंगी.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now