Watch FIFA World Cup 2026™ LIVE, FREE and EXCLUSIVE

वायरल हुआ निक जेनोफोन का 'बॉलीवुड स्टाइल' विज्ञापन

साउथ-ऑस्ट्रेलिया बेस्ट के नये वीडियो ऐड में बॉलीवुड स्टाइल का हर ओर चर्चा है.

nic xenophone

Source: YouTube

दो मिनट के इस विज्ञापन में निक जेनोफोन नाचते और रैप करते देखे जा सकते हैं.

साउथ ऑस्ट्रेलिया में चुनाव हो रहे हैं. निक जेनोफेन ने उसी सिलसिले में यह प्रचार वीडियो जारी किया है जिसमें वह राज्य के विभिन्न मु्द्दों पर बात कर रहे हैं.

जेनोफोन रैप के जरिए अपनी बात कह रहे हैं. वह अस्पताल, पार्क और दुकानों की बात करते हैं, गाते हुए.

अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने का जेनोफोन का यह तरीका भारतीय समुदाय के बीच भी चर्चा का विषय है क्योंकि विज्ञापन के बीच में एक झलक भारत की भी दिखती है जब जेनोफोन के इर्द-गिर्द भारतीय परिधानों में महिलाएं नाचतीं नजर आती हैं.

जेनोफोन ने द ऐडवर्टाइजर को बताया कि हमने अपने विज्ञापन में किसी की बुराई नहीं की है. उन्होंने कहा, "अपने विज्ञापनों में जहर उगलने से अच्छा है थोड़ा सस्ता नजर आना. हमने किसी की बुराई नहीं की है. यह एक अलग तरह का विज्ञापन है क्योंकि हम अपने विरोधियों की बुराई नहीं कर रहे."

सोशल मीडिया पर जेनोफोन के इस विज्ञापन के बारे में लोग मजेदार बातें कह रहे हैं.


2 min read

Published

By विवेक आसरी


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now