Watch FIFA World Cup 2026™ LIVE, FREE and EXCLUSIVE

From employee to entrepreneur: How to start a business or side hustle in Australia

Cover New.png

Backround Image: Colleagues talking in design office meeting room - stock photo (Credit: Shannon Fagan/Getty Images). Inset: Ash Raina Credit: Supplied by Ash Raina

The idea of entrepreneurship, especially among Indian migrants, has always been present, but is now gaining strong momentum, fuelled by digital access to ideas, information and exposure. This podcast explores how practical it is to start a small business in Australia, key factors to consider, and where the biggest opportunities lie for generating extra income. Featuring insights from Ash Raina, an experienced global entrepreneur associated with the Small Business Association of Australia, it offers practical guidance for anyone considering the entrepreneurial path.


(The views expressed in this podcast are of the individuals. SBS neither agrees nor disagrees with them.)

Find our podcasts here at SBS Hindi Podcast Collection. You can also tune in to SBS Hindi at 5pm on SBS South Asian on digital radio, on channel 305 on your television, via the SBS Audio app or stream from our website.

Read more about SBS's use of AI

[intro music]

Salary के साथ कौन नहीं चाहता कि एक और आमदनी का जरिया बन जाए। शायद इसी सोच के साथ Australia में बसे कई भारतीय प्रवासियों ने हमेशा से अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की कोशिश की है और पिछले कुछ वर्षों में खासकर इस digital era में entrepreneurship का यह trend और भी तेज होता नजर आ रहा है। [background music] आप सुन रहे हैं SBS Hindi, मैं हूँ नबील हसन। आज के इस खास report में हम बात कर रहे हैं Australia में भारतीय प्रवासियों के बीच business या फिर side hustle शुरू करने के बढ़ते रुझान पर। यह कितना practical है? किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? कौन सी चुनौतियां आती हैं और कहाँ-कहाँ अवसर मौजूद हैं? इन्हीं सब पहलुओं पर बात करने के लिए हमारे साथ जुड़ रहे हैं ऐश राणा जी, जिनके पास Europe, USA, Asia, Australia और New Zealand जैसे कई देशों में business build और grow करने का विस्तृत अनुभव है।

धन्यवाद नबील जी।

ऐश जी सबसे पहले सवाल यह है कि Australia में व्यवसाय शुरू करना आपके हिसाब से कितना आसान या मुश्किल है?

Australia में business शुरू करना is not a big thing. अगर आप यहाँ आ जाते हो और कल आप अपना business शुरू करना चाहते हैं, if you are on a proper visa here तो उसमें कोई मुश्किल नहीं है। But यह है कि आपका experience जो local experience है, जिसकी वजह से आप वह business शुरू करना चाहते हैं, क्या वह practical है उस time पर करना या आपको थोड़ा सा experience लेना चाहिए local market का और उसके बाद business शुरू करना चाहिए। That is a question जो एक entrepreneur को या एक businessman को दिमाग में रखना चाहिए।

अच्छा Australia में क्या ऐसे कुछ sectors या क्षेत्र हैं जहाँ से नए migrants कम risk के साथ अपनी शुरुआत कर सकते हैं?

देखिए, इसमें दो चीजें हैं नबील जी, आपके सोचने के तरीके की। एक है white collar jobs या businesses और एक है blue collar. Depending on कि आप कौन सी चीज करना चाहते हैं, किस वाले field में जाना चाहते हैं। जैसे यहाँ tradies का बहुत अच्छा business चलता है। तो अगर किसी के पास tradies का vocational skill है तो they can obviously do start it immediately. या bricklaying का business काफी-काफी चलता है जो कि या आपका cooks,

chefs जो आपके restaurants में use होते हैं, वो businesses में काफी requirements होती हैं, हमेशा होती रहती हैं। फिर अगर आप एक

मान लो आप engineering करके आए हैं और आप अपना एक PR लेकर आए हैं और आप job कर रहे हैं और side में एक business करना चाह रहे हैं। तो पहला तो चीज है अगर मैं अभी पहले कह दूं यह बात कि आप you have to be very careful from a legal perspective. Compliance में आप वो कर सकते हैं कि नहीं कर सकते। किसी company का एक आपका agreement होता है कि आप उसी business में अपना कुछ और कर नहीं सकते। तो you have to be very careful with the compliances. चाहे आप फिर वो cooking का business शुरू करें या bricklaying का करें। Cooking में भी आपकी compliances काफी हैं कि you have to have a commercial kitchen and फिर आप वहां जो खाना बनाएंगे फिर आप उसको बाकी लोगों को दे सकते हैं। तो आपको compliances बहुत जरूरी है कि आप वो compliances पूरी समझें और उसके बाद वो business में आप अपना हाथ डालें।

काफी भारतीय प्रवासी food business जैसे tiffin की service या फिर food truck की तरफ रुझान दिखाते हैं। क्या आज के समय में भी यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है?

देखिए, मैं काफी लोगों को जानता हूँ जिन्होंने food में business अपना शुरू किया। उनमें से काफी लोग ऐसे बहुत कम हैं जो अभी भी वो business कर रहे हैं। क्योंकि या तो उन लोगों ने वो business छोड़ दिया है, बंद कर दिया है या किसी और business में चले गए हैं। And I am talking of अच्छे-खासे business जिनके अपने restaurant चलते थे, chain of restaurant चलती थी। और इसमें मैं एक मेरा अपना personal experience है। मेरे एक friend थे जिन्होंने एक शुरू किया था ऐसे ही food में ही but it took a lot of time. उनकी health और जो उनका effort लगता था उसमें even though they would earn money out of it but उनका पूरा जो time है वो चला जाता था इसमें। तो उन्होंने फिर वो बंद कर दिया। तो you have to be obviously passionate about being in that industry but then you have to keep a tab on your work-life balance also. तो food वाले business में थोड़ा सा वो कम हो जाता है।

जी। ऐश जी, क्या Australia में ऐसी संस्थाएं, business networks या सरकारी grants और funding की योजनाएं हैं जिनके बारे में प्रवासियों को जानकारी होनी चाहिए?

देखिए, काफी-काफी support groups हैं जो शायद सबको नहीं पता या कुछ लोगों को ही पता है। जिसमें Australia India Business Council है, Australia Chamber of Commerce है, Australia India Business and Trade Foundation है, Indo-Australian Chamber of Commerce है। यह सब जो मैं नाम बोल रहा हूँ, यह सब it is not meant for small and medium businesses. यह आप जो बड़े businesses हैं, उनके लिए है। तो छोटे business कहाँ जाएंगे? छोटे business वहाँ जाते हैं कि वो अपना एक अपना छोटा सा group start करते हैं and उस group में वो 100, 150 businesses आपस में एक networking events करते हैं। अपने ही networking events करते हैं और आपस में ही business एक दूसरे को देते हैं या meetups करते हैं। Sometimes it is good for some kinds of businesses. जैसे business coaches हैं या speaking आप gigs करते हैं, उसके लिए meetups काफी अच्छी चीज है। But वो चीज means one size doesn't fit all का जो rule बोलते हैं, वो same इसमें भी है। तो you have to find your own organization, you have to find your own meetup, you have to find your own group of association जहाँ you will get your support for your business. Government की तरफ से कुछ ना कुछ grants होते हैं but obviously आपको पता होना चाहिए वो grants कौन से वाले हैं। There definitely are grants for small businesses.

चाहे वो एक दिन का food truck भी अगर किसी ने लगाना हो अपने शौक पूरा करने के लिए, you can obviously apply for it, get it for one day, one week, one month, one year and you can start the food truck business also as an example.

अगर कोई अपनी regular नौकरी के साथ business शुरू करना चाहता है तो शुरुआत का सही तरीका क्या होना चाहिए? Job के साथ-साथ एक side hustle के रूप में या फिर part-time कुछ दो-तीन दिन निकाल के खास तौर से उस पर काम करना।

I think नबील जी, इसमें कोई fixed rule नहीं है। मैंने जब अपना business शुरू किया था तो मैंने अपना job छोड़ के business शुरू किया था because I didn't want toBe in a compliance shame कि मैं business भी कर रहा हूँ और मेरा job भी कर रहा हूँ। तो मैंने अपना पहले job छोड़ा और उसके बाद मैंने business शुरू किया। It was challenging because शुरू में obviously problem होती है। But it all depends on how you want to understand it and take it further. It is always better अगर आप practically सोचिए कि side में business शुरू करें आप और जब वो उस stage पर पहुंचे कि जहाँ आपकी job की जरूरत नहीं है तो आप business को, आपने job को छोड़ दो और आप full time business में आ जाए। One day you will have to do that. अब वो एक महीना होगा, छह महीना होगा, दो साल होंगे कि आपको ये parallelly करना है। It all depends on how you run your business.

अच्छा इस digital युग में क्या आपने ऐसे कुछ क्षेत्र देखे हैं जहाँ लोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं या नए व्यवसाय शुरू कर रहे हैं?

देखिए क्या हो रहा है मतलब अगर मैं अपनी industry की बात करूं जैसे आपको website बनानी है, social media का काम करना है या mobile app बनाने हैं, जो artificial intelligence के tool आए हैं अभी और जिसको थोड़ा सा idea है कि उसको कैसे चलाना है, prompt engineering कैसे करनी है। तो some of my clients have started using it on their own. तो वो wait भी नहीं करते कि भाई मैं पूछूं, कहीं से ढूंढूं या वो उस platform पर जाते हैं और अपना वो find करके वो कर लेते हैं। Obviously वो AI सब जगह use नहीं होगा। AI खाना नहीं बना सकता आपका शायद। But AI आपकी काफी चीजों में use हो, support में use हो सकता है। आपके coding में use हो सकता है। Communities के साथ काम करते हैं तो multilingual में काम आ सकता है वो आपके। तो AI is definitely one thing which has come out quite rapidly.

एक आखिरी सवाल। उन लोगों के लिए आप क्या सलाह देना चाहेंगे जो अपना अलग से एक business या काम शुरू करना चाहते हैं लेकिन risk और आर्थिक स्थिरता को लेकर अभी भी असमंजस में हैं या फिर हिचकिचा रहे हैं?

See, अगर आप if you are a couple, married couple and both of you are working तो मेरी सलाह यह होगी कि आप एक जना जिसका passion ज्यादा है towards business वो अपनी job छोड़ के business में आए क्योंकि आपके पास एक side income आपकी,

आपके जो spouse हैं उनकी हो सकती है और आप अपना जो आपका जो passion है business का वो आप कर सकते हैं। I think that would be my ideal suggestion. But हमेशा शायद यह नहीं होता। मान लो किसी family में एक बंदा काम कर रहा है और wife घर पर बैठी है और घर पर bore हो रही है। What skills she can she use while sitting at home? तो वो अगर उसका interest art and craft में है या उसका interest garments में है तो in her free time she can go to local associations, local businesses, local events, put up a stall. उसमें जो भी उसकी learning होती है और जो भी उसका पैसा आता है उसमें it will definitely help her to create and काफी associations और काफी events ऐसे होते हैं जहाँ वो first time जो entrepreneur होता है, first time business जो करना चाहता है उनको कभी-कभी वो 50% discount पर भी stall दे देते हैं। And just to give you an example Diwali in Oxley करके हम एक event करते हैं हमारे suburb में हर साल। उसमें जो पहली बार business करता है, कोई student आकर अपना stall लगाना चाहता है। हमने उनको free दिया हुआ है। या कोई ऐसी lady है जो अभी बस शुरू करना चाह रही है और उसने अभी तक कुछ किया नहीं है। We might give them the stall for half the price ताकि उनको ज्यादा burden ना पड़े। They will still get the experience of that

business start from that event. तो हम अपनी end पर जितना कर सकते हैं हम वो करते हैं। तो and I am 100% sure there are other organizers also who do the same thing. एक मैं last में एक बात कहूंगा अगर आपका passion है towards, towards the business, I would say go for it right now. उसमें ज्यादा wait ना करें क्योंकि आपका passion आपको काफी आगे लेकर जा सकता है। If you are passionate about it, just start the business and do it.

SBS Hindi के लिए यह report आपके लिए प्रस्तुत की नबील हसन ने।

इस audio podcast में व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं। SBS ना तो इनसे सहमत है और ना ही असहमत।

END OF TRANSCRIPT

Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now