Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

Parents turning to health influencers and AI instead of doctors, new research reveals

Doctor making online live streaming broadcast.

Shot of a happy young female doctor recording a vlog while sitting on her desk in doctor's office. Female doctor teaching an online medical course in her office. Credit: VioletaStoimenova/Getty Images

From TikTok health tips to AI chatbots, Australian parents are increasingly turning to digital platforms for quick medical advice, driven by rising cost of living and time pressures. While this offers speed and convenience for everyday physical and mental health decisions, it also raises concerns around trust, accuracy and medical oversight. In this podcast, we explore this growing shift and speak to young parent Kuldeep Singh about his views on relying on digital tools for health advice.


Find our podcasts here at SBS Hindi Podcast Collection. You can also tune in to SBS Hindi at 5pm on SBS South Asian on digital radio, on channel 305 on your television, via the SBS Audio app or stream from our website.

[intro music]

Doctor TikTok, Instagram Reels और AI chatbots आजकल health advice के नए doctors बन रहे हैं और इस trend को सबसे ज्यादा follow कर रहे हैं parents, खासकर Australia में। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह एक आसानी है या फिर एक बहुत बड़ा जोखिम? Convenience या risk? SB Sindhi पर मैं हूं Nabeel Hasan.

2026 Bupa Pulse Check के अनुसार जो लोग parents बन गए हैं वो दूसरों के मुकाबले online health information पर ज्यादा भरोसा करते हैं। उस पर अमल भी करते हैं और कई बार उस पर पैसा भी खर्च करते हैं। हालांकि बिना doctor की निगरानी के ऐसा करना कभी-कभी नुकसान भी पहुंचा सकता है। Australia में कई parents का health advice के लिए social media और AI tools का use बढ़ रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह बढ़ती महंगाई और time की कमी भी बताई जा रही है, जिसके चलते traditional healthcare तक पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है। इस बदलते trend को समझने के लिए हमने बात की Melbourne में रहने वाले एक parent Kuldeep Singh से, जिन्होंने अपना experience और views हमारे साथ share किए।

मेरा खुद का एक 14 महीने का बेटा है और अभी मुझे याद है जब वो पैदा हुआ था, हम लोग as a first time parent इतने ज्यादा confused थे। और आपको तो पता है यहां पर support ज्यादा है नहीं हमारे पास family का। तो हम लोग सिर्फ social media पर rely कर रहे थे और AI पर भी मेरी wife लगातार सवाल पूछ रही थी कि आज बच्चा नहीं सो रहा है तो क्यों नहीं सो रहा है? आज रो रहा है तो क्यों रो रहा है? और इस चक्कर में हमारे पास information का inflow इतना ज्यादा था कि हमें फिर यह समझ नहीं आ रहा था कि कौन सी सही है या कौन सी गलत है। और obviously हर छोटी चीज के लिए तो आप doctor के पास approach नहीं कर सकते। Time ही आपका waste होगा। तो आपके पास यही solutions रहते हैं कि हम internet पर पूछ लें, Google पर पूछ लें, आजकल AI पर पूछ रहे हैं। तो मैं पूरी तरीके से इससे सहमत हूं and I totally agree कि आज की date में parents specially first time parents जिनको बिल्कुल भी idea नहीं है कि एक बच्चे को कैसे पालना है या कैसे उसका ध्यान रखना है। वो AI पर और social media influencers पर बहुत ज्यादा information इकट्ठा करते हैं, विश्वास करते हैं और इस चक्कर में कभी-कभी overflow of information हो जाता है। फिर आपको समझ नहीं आता है कि क्या सही है या क्या गलत है या क्या select करें अपने बच्चे के लिए या उस बच्चे के लिए क्या सही है।

क्या social media पर मिलने वाली health information किसी भी माता-पिता को जागरूक बनाती है या कभी-कभी बिना वजह के tension भी देती है?

100%, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। ऐसी information क्योंकि वो viewer उनका social media पर काम है views लेकर आना right, वो primary target रहता है। उसके लिए वो ऐसी चीज hook पर बनाते हैं जिससे कि parents click करते हैं और उसके बाद आपको जो information मिलती है वो आपके बच्चे के लिए सही है या नहीं यह बहुत important है। कहीं-कहीं वो एक generic information दे रहे हैं। आपका बच्चा आप, आपको ज्यादा पता है। हो सकता है कि वो information या वो जानकारी या वो तरीका जो वो बता रहे हैं वो आपके बच्चे पर fit ही ना बैठे और फिर आप किसी और influencer के पास चले जाएं और फिर ऐसे ही यह चक्कर है जो चलता रहता है। इस चक्कर में आपके पास जैसे मैंने बोला कि options बहुत आ जाते हैं और सही क्या है, गलत क्या है यह आपको time के साथ ही समझ में आता है जब आपका बच्चा उस पर respond करता है या नहीं करता है। तो यह है issue बहुत बड़ा।

कई doctors भी social media पर अब health tips देते हैं। As a parent बिना face to face consultation के आप उन tips को कितना trust करते हैं?

हां, यह बिल्कुल ही valid question है और हमने यह भी देखा कि जिन doctors को हम actually follow करते थे वो भी अपने reels या videos बनाकर एक information एक तरीके से spread कर रहे हैं जो कि बहुत अच्छी बात है क्योंकि हमें फिर doctor पर जाना नहीं पड़ता हमारी common चीजों के लिए। For example अगर बच्चे, बच्चा हमारा नहीं सो रहा है या बच्चे को नया burp नहीं आ रही है दूध पीने के बाद, उसका क्या तरीका है? या अगर वो ज्यादा देर सो रहा है या कम देर सो रहा है तो उसके क्या implication है? यह अगर आप influencers की बजाय doctors वो भी reputed doctors जिनको आप जानते हैं या जिनके बारे में आपने बहुत सुना है, उनसे आप सुनते हैं तो आपको ऐसा feel होता है कि यह सच information है और यह एक scientific way to approach this problem is this and you have develop-- you already trust that doctor that trust that professional because वो obviously वहां पर हैं, उस position पर हैं कि वो आपको advice दे सकते हैं, professional advice दे सकते हैं। तो मुझे लगता है कि उनको follow करना और obviously Instagram और बाकी social media channels YouTube वगैरह इतने popular हैं कि हर कोई आजकल उस पर है and reach भी उस पर ज्यादा मिलती है आपको। तो मुझे लगता है कि अगर आप professional हैं और आप सही तरीके से approach कर रहे हैं उस problem को सही तरीके से जानकारी दे रहे हैं, आपकी authority है जानकारी देने की तो better than any random influencer आपका trust factor ज्यादा है और आप उनको follow भी करते हैं और आप उनकी बात भी मानकर implement करेंगे बच्चे के ऊपर।

इस research में यह भी पता चला है कि लगभग 10 में से चार लोग मानते हैं कि छोटी online health tips उन्हें एक बेहतर फैसला लेने में मदद करती हैं। क्या आप इसे इस नजर से भी देखते हैं कि technology और AI की वजह से parents के लिए health information अब ज्यादा आसानी से accessible हो गई है?

मुझे ऐसा लगता है कि जो generic information है, जो general information है, अगर वो scientific तरीके से professionals like doctors और pediatric doctors बता रहे हैं social media channels पर that is very good commendable approach क्योंकि यह जानकारी के लिए आपको doctor के पास नहीं जाना पड़ रहा। आपका time और पैसा दोनों बच रहा है। और क्या कहते हैं बाकी यह है कि मुझे ऐसा लगता है कि Insta-- यह social media सेहमें जो जानकारी मिल रही है वह काफी हद तक professionals through जो जानकारी मिल रही है वह काफी हद तक beneficial है हमारे लिए।

एक आखिरी सवाल। इस report के अनुसार कई लोग सिर्फ advice देख नहीं रहे बल्कि उस पर action भी ले रहे हैं। हर 10 में से तीन लोगों ने social media से प्रभावित होकर health products खरीदे हैं। क्या आपने भी personally ऐसा कुछ अनुभव किया है या ऐसा कोई trend जो notice किया है?

देखिए, मुझे तो लगता है कि यह marketing की दुनिया है और आज के date में आप product हो क्योंकि आपकी, आपका data actually is the biggest resource जो marketing companies के पास है जो यह products pitch करती हैं। तो हमने observe किया है पिछले एक डेढ़ साल में कि हम जो भी बोलते हैं, आपने भी शायद देखा हो। जो हम बोलते हैं वह Instagram उसके recording, इसको according आपको product दिखा देता है right, चाहे वह health से related हो, चाहे वह बच्चे की sleep से related हो, चाहे वह बच्चे की hygiene या हमारी hygiene या हमारे well being से related हो। अगर हम उसके बारे में बात कर रहे हैं आपस में, family में, अपनी wife से, husband से या friend से तो थोड़ी देर में उसका आप देखोगे ad आ जाता है which is good क्योंकि आपको जो आपके बारे में, आप जिस बारे में बात कर रहे थे उसके बारे में आपको at least यह product पता चल गया। But in a way harmful also because यह कहीं ना कहीं unnecessary purchase create करवा सकता है। और जहां तक रही mental और physical fitness की बात, यह हमेशा से रहा है। ऐसा कोई नई बात नहीं है। पहले भी लोग mentally physically fit रहते थे। लेकिन आजकल social media के चक्कर में एक तरीके का peer pressure बन जाता है और social media पर आपको सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें ही लोग दिखाते हैं और या फिर डराते हैं तो दोनों के अपने pros and cons हैं। आपको mentally अपने आप को इतना strong रखना है कि हां यह मेरे लिए सही है, यह मेरे लिए गलत है। And I think social media is a great platform to know things but you should not blindly follow. आपको आंख बंद करके किसी भी चीज पर भरोसा नहीं करना है। आपके लिए वह fit बैठती है well and good. आपके लिए नहीं बैठती तो it's just another video.

2000 Australian respondents पर किए गए survey में यह भी पता चला कि mental health support के लिए लोग social media का प्रयोग लगभग उतना ही कर रहे हैं जितना psychologists और GPs जैसे professionals का। आखिर में सवाल यही है क्या हम अपनी health से जुड़े फैसलों को technology के हाथ में दे रहे हैं या उसे सिर्फ एक support tool की तरह use कर रहे हैं?

SBS Hindi पर यह report आपके लिए प्रस्तुत की Nabeel Hasan ने।

इस audio podcast में व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं। SBS ना तो इनसे सहमत है और ना ही असहमत।

END OF TRANSCRIPT

Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now