Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

Victoria’s free public transport benefits commuters, cuts ride-share driver earnings

PTV Lead.png

Background Image: Generic image of a train in Melbourne, Saturday, March 8, 2025. (Credit: AAP Image/James Ross). Inset - Left to Right: Dr. Mohammad Adil, Nasim, Dhiraj Kumar and Vishesh Malhotra. Credit: Supplied respectively.

Free public transport in Victoria is offering relief to many, but not without challenges for others. Extended until the end of May 2026, with half-price fares to follow, the initiative comes amid rising global fuel prices. While commuters benefit, cab drivers and car rental businesses report a different impact. In this podcast, voices from across the community share how the policy is reshaping everyday life and livelihoods.


Published

Updated

By SBS Hindi

Presented by Nabeel Hasan

Source: SBS



Share this with family and friends


Free public transport in Victoria is offering relief to many, but not without challenges for others. Extended until the end of May 2026, with half-price fares to follow, the initiative comes amid rising global fuel prices. While commuters benefit, cab drivers and car rental businesses report a different impact. In this podcast, voices from across the community share how the policy is reshaping everyday life and livelihoods.


(The views expressed in this podcast are of the individuals. SBS neither agrees nor disagrees with them.)

Find our podcasts here at SBS Hindi Podcast Collection. You can also tune in to SBS Hindi at 5pm on SBS South Asian on digital radio, on channel 305 on your television, via the SBS Audio app or stream from our website.

Read more about SBS's use of AI

Victoria में free public transport जहां कई लोगों के लिए एक राहत बनकर आई है, वहीं कई लोगों के लिए यह एक चुनौती भी बन रही है। खासतौर पर उनके लिए जिनकी पूरी कमाई cab driving पर निर्भर है। दुनिया भर में बढ़ती तेल की कीमतों का असर आम जनता पर देखने को मिल रहा है। इसी के बीच Victoria में सरकार द्वारा शुरू की गई free public transport की यह सुविधा अब May 2026 के अंत तक जारी रहेगी और उसके बाद पूरे साल के लिए आधी कीमत पर उपलब्ध होगी। SBS Hindi पर मैं हूं Nabeel Hasan. Free public transport का लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर पड़ा है, इसी पर आधारित है हमारी यह report। V/Line पर सफर करने वाले एक छात्र ने हमारे साथ अपना अनुभव साझा किया। वह बताते हैं कैसे free public transport से उन्हें काफी बचत हो रही है।

मैं Naseem हूं और मैं Geelong में रहता हूं। मैं हर हफ्ते तीन चार बार V/Line से Geelong से Melbourne जाता हूं और अब जो यह Victorian Government ने free public transport extend किया है, उससे मेरे लिए travel करना बहुत easy हो गया है। क्योंकि पहले पैसे का थोड़ा burden रहता था क्योंकि मैं खुद earn नहीं करता था। Parents से पैसे लेने पड़ते थे और इसलिए मेरे लिए यह बहुत अच्छी news है और अब Victorian Government ने June से लेकर साल के end तक public transport half price करने का भी announcement किया है। यह भी बहुत helpful है खासकर हम जैसे लोगों के लिए जो regional area से Melbourne आते जाते रहते हैं। इससे students, families और regular commuters सबको काफी राहत मिलेगी। मेरे लिए यह बहुत बड़ा support है।

Hyderabad में रहने वाले Mohammad Faiz Aadil Melbourne आए हुए हैं। वह कहते हैं।

मेरा नाम Doctor Mohammad Aadil है। मैं Melbourne आया हूं Australian Medical Council का exam देने के लिए, जो एक licensing exam है यहां medicine practice करने के लिए। मैं Craigieburn area में stay कर रहा हूं। CBD Docklands में मेरा exam center था। Exam जाते time तो cab से गया जो obviously बहुत महंगी थी due to recent increase in the fuel prices। लेकिन वापसी में free time था तो सोचा public transport use करूं। मैं train से वापस Craigieburn गया। It was a good experience। पैसों की बचत हो गई। फिर मैं weekend पर घूमने निकला था। Public transport से Bendigo और Ballarat गया। थोड़ा crowded थी train। Overall बहुत अच्छा experience था। India में भी बहुत सारे transport options हैं। मैं specially bike services use करता हूं। India की traffic में car फंस जाती लेकिन bike easily निकल जाती तो कम time में बहुत जल्दी पहुंच सकते हैं। अगर India में ऐसा public connectivity and transport free हो जाए तो roads पर private vehicles की traffic भी बहुत कम हो जाती, जो बहुत जरूरी है India की traffic density कम करने के लिए।

हमने Dheeraj Kumar से भी बात की जो Melbourne में full time cab चलाते हैं। Fuel की बढ़ती कीमतों पर उनका कहना है।

तो fuel cost का देखो सीधा असर है भाई Uber के rate already पहले ही बहुत ज्यादा down थे है ना driving के। Uber लगा लो, taxi लगा लो, truck driving लगा लो तो मतलब के drivers 10 to 12 hour काम कर रहे हैं और hardly making like $200 you know। उसके अंदर वो GST pay कर रहे हैं। उसका all expense है। मतलब वो इसको कैसे survive करेंगे? Government कहती है कि उन्होंने मतलब दिया है tax का जो है मतलब उसके ऊपर fuel pay तो उसका कोई ज्यादा benefit नहीं है driver को। Already मतलब expenses are very high है ना।

वो आगे बताते हैं कि इस दौरान customers और cab bookings में भी गिरावट देखी गई है।

Customers के number कम है। Public transport free है, उसका भी असर है। तो मतलब driver इस situation के अंदर मतलब मैं drive करके airport पर गया काम करने के लिए। तो पहले वहां पर wait किया दो घंटे के लिए। मतलब के दो घंटे के बाद ride आती है कि $30 की ride है, आप city लेकर जाते हो उसको। $30 में आप कैसे survive करोगे? तो उसके अंदर से आप petrol निकाल दो, उसके अंदर GST निकाल दो तो आपको $10 भी नहीं बचते एक ride के अंदर दो घंटे में काम करने-- ये तो exploit किया जा रहा है ना driver को बैठ ली। हमने कम से कम 15 protest हम कर चुके हैं airport के ऊपर। मतलब क्या ये authorities को नहीं पता कि drivers का शोषण हो रहा है?

ऐसे में full time cab drivers के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ते खर्चों को संभालना कितना मुश्किल हो रहा है, इस पर Dheeraj Kumar ने बताया।

इसको manage करना बहुत मुश्किल है जी। लोग कहते हैं कि why not change the job? मतलब के लोगों को comment करने आते हैं पर मतलब तुम इस चीज को करके देखो 60 kilometer intercity trip Uber is paying $27। उस $27 में से driver ने GST भी pay करना है, सब कुछ pay करना है तो और rider कहां से उठाना है 30 kilometer से। 30 kilometer पहले उसको उठा के लेकर आना है। उसके बाद 60 kilometer उसको छोड़ना है $27। आप मतलब, मतलब क्या लगता है कि driver को क्या बचेगा इसमें से?

हमने Vishesh Malhotra से भी बात की जो एक car rental business चलाते हैं। Free public transport का असर उनके business पर भी पड़ा है।

पहली बात तो मैं बोलना चाहूंगा कि यह बढ़ते महंगाई के साथ हमारा काम बहुत slow हुआ है। बढ़ते fuel prices के साथ लोगों ने बहुत ज्यादा trains और public transport use करना शुरू कर दिया है जिसके कारण

कहीं ना कहीं काम हमारा slow हुआ है and साथ ही साथ एक और नजरिया देखा जाए जो कि international students अब बहुत कम आ रहे हैं। Australia immigration rules जो बहुत सख्त हो गए हैं उसके कारण कम बच्चों के आने से कम demand हो रही है और fuel के prices बढ़ने से

बहुत ज्यादा लोगों ने public transport जाना शुरू कर दिया है

तो उसके कारण काम में बहुत slow हो गया है। कहीं ना कहीं हमें 25% call आने कम हो गए हैं जो पहले enquiries आती थी हमें। तो मुझे लगता है कि यह fuel prices बढ़ने से और Iran America के युद्ध के होने से कहीं ना कहीं लोगों में

महंगाई के कारण अपना पैसा बचाने के लिए लोगों ने public transport का use करना शुरू कर दिया। But कहीं ना कहीं हमें लगता है कि 25% काम हमारा कम हुआ है अभी।

इस नुकसान से बचने के लिए किस तरह के कदम उठाने पड़ते हैं उस पर Vishesh Malhotra ने बताया।

हमने कई offer निकाले हैं market में कि अगर आप छह हफ्तों के लिए गाड़ी लेंगे तो उनमें से हम एक हफ्ता आपको थोड़ा discount दे देंगे। तो हम हमेशा यह लोगों की situation के साथ mould कर देते हैं usually। तो it depends case by case। तो कहीं ना कहीं हमें मेरा main मकसद business तो होता है कहीं ना कहीं अपनी community की help करना but जहां तक मेरे से हो पाए। But कहीं ना कहीं हमने marketing strategies change करी हैं। कहीं ना कहीं हमने prices कम की है अपनी fleets में। तो

यह महंगाई का समय है। सारे businesses अभी कर रहे हैं। Cash flow से थोड़ा तंग है but हम उन्हीं में से एक हिस्सा हैं तो, तो हमने बस लोगों की help करना चाहते हैं and कहीं ना कहीं लोग हमारी help कर पाएं। It goes both ways।

तो एक तरफ public transport की यह छूट कई लोगों के लिए राहत बनकर आई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए यह एक चुनौती भी है और Middle East में जारी तनाव के बीच तेल की कीमतों में आगे क्या होगा, इस पर अभी कुछ स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता।

SBS Hindi के लिए यह report आपके लिए प्रस्तुत की Nabeel Hasan ने।

इस audio podcast में व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं। SBS ना तो इनसे सहमत है और ना ही असहमत।

END OF TRANSCRIPT

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now