Watch FIFA World Cup 2026™ LIVE, FREE and EXCLUSIVE

When does daylight saving end in Australia? Dates, states and time zones explained

Day light saving time.png

Representational image. Credit: Canva

Daylight saving time (DST) ends in Australia on Sunday, 5 April 2026. At 3am, clocks in NSW, Victoria, South Australia, Tasmania and the ACT will roll back one hour, to 2am. Queensland, Western Australia and the Northern Territory are not affected. Listen now to find out about which devices update automatically, and how Australia’s time zones shift once daylight saving wraps up for the year.


Find our podcasts here at SBS Hindi Podcast Collection. You can also tune in to SBS Hindi at 5pm on SBS South Asian on digital radio, on channel 305 on your television, via the SBS Audio app or stream from our website.

Read more about SBS's use of AI

[शुरुआती थीम म्यूजिक बजता है]

इस रविवार यानी 5 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के कई राज्यों में घड़ियां एक घंटा पीछे हो

जाएंगी। और यह बदलाव आपके रोज के स्केड्यूल पर असर डाल सकता है। नमस्कार, एसबीएस हिन्दी पर

मैं हूं स्वाति शर्मा। आज हम बात करेंगे डेलाइट सेविंग टाइम की। क्या है यह, कहां

लागू होता है और आपको क्या-क्या जानना ज़रूरी है। डेलाइट सेविंग टाइम यानी DST वह

व्यवस्था है जिसमें गर्मियों के महीनों में घड़ियां एक घंटा आगे कर दी जाती हैं ताकि

शाम को ज्यादा देर तक रोशनी मिले। और जब मौसम ठंडा होने लगता है अप्रैल में, तो

घड़ियां वापस एक घंटा पीछे की जाती हैं। भारत और दुनिया के ज़्यादातर देश जो भूमध्य

रेखा के पास हैं, वहां DST नहीं होता। इसलिए भारत से यहां आए बहुत से लोगों को शुरू में

ये थोड़ा उलझन भरा लग सकता है। इस साल DST खत्म होगा रविवार 5 अप्रैल 2026

को। रात के तीन बजे घड़ी को एक घंटा पीछे कर दिया जाएगा। यानी तीन बजते ही एक बार फिर

से दो बज जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि इस संडे आपको एक घंटे की एक्स्ट्रा नींद

मिलेगी। याद रखने का एक आसान तरीका भी है 'स्प्रिंग फॉरवर्ड, फॉल बैक'. मतलब बसंत यानी

अक्टूबर में घड़ी आगे और पतझड़ यानी अप्रैल में पीछे। लेकिन ये बदलाव पूरे ऑस्ट्रेलिया

में नहीं होता। जिन राज्यों और टेरिटरीज़ में DST लागू होता है वो हैं न्यू साउथ

वेल्स, विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी यानी एसीटी।

जबकि क्वींसलैंड, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और नॉर्दर्न टेरिटरी में DST नहीं होता। अगर

आप ब्रिस्बेन, पर्थ या डार्विन में हैं तो आपकी घड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा।

DST के दौरान ऑस्ट्रेलिया में पांच अलग-अलग टाइम ज़ोन होते हैं। लेकिन जब DST खत्म होता

है तो ये घटकर तीन रह जाते हैं। 5 अप्रैल के बाद न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, एसीटी,

तस्मानिया और क्वींसलैंड सभी एक ही टाइम ज़ोन ऑस्ट्रेलियन ईस्टर्न स्टैण्डर्ड टाइम या AEST

पर आ जाएंगे। साउथ ऑस्ट्रेलिया और नॉर्दर्न टेरिटरी ऑस्ट्रेलियन सेंट्रल स्टैंडर्ड टाइम

या ACST पर होंगे जो AEST से आधा घंटा पीछे है। वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियन वेस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम या AWST

जो AEST से पूरे दो घंटे पीछे है उस पर होगा। अब ज़रा सी बात इतिहास की भी कर लें।

ऑस्ट्रेलिया में DST की शुरुआत 1916 में हुई थी, पहले विश्व युद्ध के दौरान, जब ऊर्जा

बचाने के लिए तस्मानिया ने इसे पहली बार अपनाया। बाकी राज्यों ने 1971 में इसे लागू

किया। और वहीं क्वींसलैंड ने एक साल बाद ही इसे छोड़ दिया और तब से वहां DST नहीं होता।

इस विषय पर सिडनी यूनिवर्सिटी के फ़िज़िक्स प्रोफेसर टिम बेडिंग ने एसबीएस न्यूज़ से कहा,

भूमध्य रेखा की ओर बढ़ने पर DST का प्रभाव कम होता जाता है। शायद यही कारण है कि

क्वींसलैंड ने डेलाइट सेविंग को नहीं अपनाया। भौगोलिक और जलवायु विविधता वाले एक

विशाल देश में एक ही नियम सभी पर लागू नहीं होता और ना ही इसे सभी पर थोपा जाना चाहिए।

साल 2024 में हुए एक सर्वे के मुताबिक लगभग 80% ऑस्ट्रेलियाई DST के समर्थन में हैं।

जो लोग दक्षिणी इलाकों में रहते हैं और इंडोर काम करते हैं, वो इसके ज्यादा पक्ष

में हैं। वहीं उत्तर के राज्यों में और आउटडोर काम करने वाले लोग इसके कम समर्थक

हैं। अब कुछ पते की बातें। स्मार्टफोन, टेबलेट और स्मार्ट डिवाइस और इलेक्ट्रिक

गाड़ियां अपने आप अपडेट हो जाएंगी। लेकिन दीवार की घड़ी, माइक्रोवेव या कुछ गाड़ियों

की डिस्प्ले, उन्हें आपको खुद बदलना होगा। और अगर इस रविवार को फ्लाइट, अपॉइंटमेंट या

जरूरी काम है तो टाइम पहले से ही कन्फर्म कर लें। इसके बाद डेलाइट सेविंग टाइम वापस

आएगा 4 अक्टूबर 2026 को जब घड़ियां फिर से एक घंटा आगे होंगी। तो इस संडे एक

एक्स्ट्रा घंटे की नींद का आनंद लीजिए। और अगर आपके आसपास कोई ऑस्ट्रेलिया में नया है तो

यह जानकारी उनके साथ जरूर share करें। एसबीएस हिंदी पर इस अंश को आप तक लेकर आए स्वाति

शर्मा। धन्यवाद।

[थीम म्यूजिक बजता है]

END OF TRANSCRIPT

Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now