Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

Why Indian restaurants in Australia shared images of Prince Harry and Meghan dining at their venues

Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of GOld (2).jpg

Background image: Representative image of Prince Harry and Meghan/L to R: Melbourne-based Chef Daman Shrivastav and Prof Ritesh Chugh, a sociotech expert from Central Queensland University. Credit: Credits: AAP image: Supplied by Daman Shrivastav and Prof Ritesh Chugh Credit: Credits: AAP image/Supplied by Daman Shrivastav and Professor Ritesh Chugh

Prince Harry and Meghan Markle have wrapped up their four-day visit to Australia, taking part in a range of engagements across the country. Alongside these official appearances, several Indian restaurants shared photos of the couple dining at their venues during the visit. So did they actually dine there or is there more to the story? SBS Hindi spoke to venue owner Daman Shrivastav to find out whether the royal couple actually dined there, and to sociotech expert Professor Ritesh Chugh to better understand the viral images.


Find our podcasts here at SBS Hindi Podcast Collection. You can also tune in to SBS Hindi at 5pm on SBS South Asian on digital radio, on channel 305 on your television, via the SBS Audio app or stream from our website.

Read more about SBS's use of AI

आप सुन रहे हैं SBS Hindi. अपने radio पर हर शाम सुनिए हमारा कार्यक्रम। आप हमारा कार्यक्रम हमारी website पर और SBS mobile app द्वारा सुन सकते हैं। sbs.com.au/hindi पर जाएं।

[intro music]

नमस्कार श्रोताओं, मैं हूँ नताशा कौल SBS Hindi team से। अभी हाल ही में Prince Harry और Meghan Australia के चार दिनों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यहाँ के लोगों से मुलाकात की और कई बड़े कार्यक्रमों का हिस्सा भी बने। लेकिन इस बीच एक बड़ी दिलचस्प और अजीब बात देखने को मिली। Social media पर कई भारतीय restaurant ने ऐसी तस्वीरें डालनी शुरू कर दी जिसमें यह दिखाया कि royal couple उनके यहाँ खाना खा रहे हैं। जब हमने इसकी थोड़ी गहराई से पड़ताल की तो हमारी बात एक ऐसे ही restaurant के मालिक से हुई जिन्होंने पहले तो photo post की और फिर उसे थोड़ी ही देर बाद delete कर दिया। आखिर माजरा क्या था? इसी बारे में Melbourne के chef दमन श्रीवास्तव ने हमसे खुलकर बात की। सुनिए उन्होंने क्या बताया।

मेरा एक Indian restaurant है Kew में, जहाँ इस fine dining restaurant है जहाँ पे हम restaurant चलाते हैं और basically मैं educator भी हूँ hospitality का। So ये मेरी जो marketing team है वो overseas है जो, जो, जो एक strategy है उसके हिसाब से वो post करते हैं। तो मैंने अपनी post देखी और उसमें देखा कि मेरे restaurant में ये prince and princess आए हुए हैं तो मेरे को and congratulation आनी शुरू हो गई। जब within

पांच दस minute तक वो post रही थी वहां पे।

जी।

और फिर मैंने immediately देखा कि क्या वो actually आए थे। और जब मैंने अपनी marketing team को बोला कि ये post कैसी थी तो उन्होंने बोला कि ये trend चल रहा है इस समय क्योंकि ये Prince Harry and Meghan आए हुए हैं Melbourne में, Australia में तो सब लोग उसको AI generated उसको post कर रहे हैं। तो मैंने कहा okay तो मैं, मैंने उसको Instagram और Facebook में देखा तो everyone not only Indian restaurant, there's all health centers or you know everyone was posting that AI generated images and वो अपना तोड़-मरोड़ के उसको पेश कर रहे थे। और picture यही थी कि वो बैठे हुए हैं restaurant बैठे हुए हैं backdrop नाम के साथ नहीं दिखाया जा रहा था कि वो-

जी।

Kew में ही बैठे हुए हैं। लेकिन जो उसका जो chairs हैं वो उन्होंने match कर रखी हुई थी AI से।

अच्छा, और खाना ऐसा लग रहा था कि आपके restaurant-

हां, जैसे restaurant में लगे। तो आप देखोगे social media में सबने ऐसे किया हुआ है कि उनके logos हैं उनके। लेकिन हमारे में logos वगैरह नहीं था लेकिन यहां बैठे हुए लग रहा था क्योंकि हमारे platform से post हुई थी obviously people believe, believed it. So इस सब चीजों को मतलब एक गलत message ना जाए।

जी।

और बाकी सब लोगों की अपनी thinking है कि वो किस तरह से अपने business को promote करना चाहते हैं।

जी।

But मेरे को लगा कि वो ऐसा नहीं करना चाहिए उसको ऐसे, इसको immediately मैंने उसको हटवा दिया।

जी। अच्छा और किसी customer ने आपसे कहा हो ये आपने क्यों किया? लेकिन आप कह रहे हैं कि आपने timely remove कर दिया तो ज्यादा लोगों ने नहीं देखा।

पता ही नहीं चला, हां।

जी, जी। और जब हमने Instagram की पड़ताल की तो पाया कि कई cafe और भोजनालय ऐसी ही तस्वीरें post कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सावधानी बरतते हुए साथ में एक disclaimer भी लगाया है जो यह बता रहा है कि Prince Harry और Meghan की तस्वीर AI generated है। तो क्या यह वाकई में marketing का नया और smart तरीका है? दमन श्रीवास्तव का मानना है।

मेरा एक view है okay, एक strategy हो सकती है आपकी marketing की but मेरी तरह जो चीज सही नहीं है चाहे वो AI generated हो लेकिन आज एक गलत message दे रहे हो आप लोगों को जो सही-- मतलब जो सही नहीं है। तो मैंने उसको immediately delete करवाया और जिन लोगों ने post डाला -- मतलब congratulation वगैरह उन्होंने डाला था मैंने उनको बताया private message में no it's AI generated, it's a error from our marketing team. देखिए मेरी personal view में बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि it can backfire also क्योंकि आप, आप लोगों को मतलब गुमराह कर रहे हैं कि जो चीज हुआ है-- अगर ये fun part of होता कि कुछ ऐसे ही हुआ। अगर आप ये promote कर रहे हैं कि वो couple आए थे हमारे यहाँ उन्होंने dine किया था। जब मैंने उसकी research की तो लोग मतलब जो owner है वो accept कर रहे हैं।

अच्छा कुछ, कुछ restaurants में जो use कर रहे हैं ये image वो नीचे लिख भी रहे हैं disclaimer के साथ लिख रहे हैं कि ये AI generated picture है।

हां that is okay but again अगर AI generated picture तो आप attention तो ले रहे हो।

जी।

लेकिन वो attention जो है वो fake attention है। ठीक है आपके likes हो गए, ये हो गया। लेकिन लोगों को पता चला कि AI generated-- इसका मकसद क्या है? मकसद okay attention हो गया, आपके platform पे आ गए लोग।

जी।

लेकिन then, then क्या होगा उसके बाद? वो ये कहेंगे कि अगर ये AI generated है तो बाकी की जो post उन्होंने डाली है, बाकी जो उनकी marketing strategy है उसमें कितना सच है? कि उसमें कितना सच है? वो ही सोचेंगे कि जो भी चीज हम बता रहे हैं लोगों को वो, फिर वो ये सोचने लगेंगे कि पता नहीं AI generated है। क्योंकि आजकल का जमाना भी ऐसा ही है तो ऐसा तो नहीं है कि हम AI जो चल रही है, जो चीज है उसको हम नकार तो सकते ही नहीं हैं।

जी।

क्योंकि हमें उनके साथ चलना पड़ेगा लेकिन उसकी एक limit है कि हां हम उसको किस तरीके से-

Responsibly use करें।

Responsibly use करें। तो मेरे को यह लगा कि भाई नहीं अगर हम किसी को बोल रहे हैं कि

हम यह चीज provide कर रहे हैं तो हमें उस पर genuine होना चाहिए कि हां भाई यह सच्चाई है।

तो आखिर यह तस्वीरें viral क्यों हुईं? Central Queensland University से जुड़े socio tech expert Professor रितेश चुग बताते हैं।

यह social media का perfect example है। देखिए famous personalities, local Australian setting और एक unexpected moment. यह combination बहुत powerful होता है। लोग verify करने से ज्यादा emotion reaction देते हैं और अगर कुछ entertaining हो तो वह तुरंत share कर देते हैं social media पर and it becomes viral. और एक और चीज मैं आपके श्रोताओं को बताना चाहूंगा कि आजकल virality ज्यादातर emotion से driven होती है accuracy से नहीं, जबकि यह बहुत बड़ी problem भी है।

तो इसे किस प्रकार देखा जाना चाहिए? क्या यह सिर्फ publicity पाने का एक छोटा सा हथकंडा है या इसके पीछे कुछ गंभीर सरोकार भी जुड़े हैं? Professor रितेश चुग बताते हैं।

एक तरफ यह harmless fun लग सकता है क्योंकि देखिए cafe owner की तरफ से इसको creative marketing का example भी गिना जा सकता है। लेकिन दूसरी तरफ यह एक बड़ा issue भी highlight करता है because the same technology can be used to create fake endorsements, fake news या misinformation भी create करी जा सकती है AI के साथ। तो problem जो है वह image नहीं है। Problem है कि इसे कितनी आसानी से misuse किया जा सकता है AI technology को।

रितेश जी, क्या आप ऐसी AI तस्वीरों के इस्तेमाल से जुड़े कानूनी पहलुओं के बारे में भी हमें कुछ बता सकते हैं?

देखिए, यह जरूरी नहीं है कि जो photo हम देख रहे हैं, यह illegal मानी जाए क्योंकि यह एक grey area में आता है। अगर AI image से impression मिलता है कि कोई celebrity किसी business को endorse कर रहा है जबकि वह नहीं कर रहा तो Australian Consumer Law के तहत यह misleading conduct का issue जरूर उठ सकता है। देखिए, Harry और Meghan के rights हैं इस situation में क्योंकि देखिए उनके पास अपनी likeness और reputation के rights होते हैं। अगर उनकी image का use commercial gain के लिए बिना permission के किया जाता है तो legal risk हो सकता है because essentially it's like passing off the image as real और यह misconduct है। बाकी because they are public figures, there is certain level of exemption. देखिए platforms जैसे Instagram, Facebook और TikTok AI generated content को label करने की कोशिश कर रहे हैं। तो AI generated images अगर या content जो है वह label होकर हमारे को दर्शाया जाएगा तो it's easy for the user to then decide कि भाई this content is AI generated and we are careful in how we engage with it. तो कंपनियां जो हैं वो तीन चीजों पर focus कर रही हैं आजकल। Number one है labeling ताकि clearly जो user है उनको पता लगे the content is AI generated. दूसरा detection और तीसरा policy enforcement. अब labeling की जहां तक बात आती है अगर content मैंने मान लीजिए AI से image generate करी, मैंने उसको upload करा तो LinkedIn जैसे उसको label कर देगा कि this is an AI generated image. But अगर मैं उस image को थोड़ा सा भी modify करके फिर LinkedIn पर डालता हूँ तो वह AI label automatically हट जाता है। तो देखिए इसीलिए this is quite challenging क्योंकि content को परखना और उस परखने की जिम्मेवारी no doubt platform की है। That's why they are doing labeling, detection and policy enforcement. लेकिन उतनी ही जिम्मेवारी मेरा ख्याल users की भी है।

तो रितेश जी यह पूछना चाहूंगी कि सवालों के इस दौर में आज सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि AI द्वारा तैयार की गई इन तस्वीरों के मायाजाल से आम जनता अपना बचाव कैसे कर सकती है?

देखिए, आपके श्रोता कुछ simple steps ले सकते हैं अपने आप को protect करने के लिए। जैसे कोई photo को share करने से पहले pause करें थोड़ा सा। Source check करें। मैं usually क्या करता हूँ अगर मेरे को कोई image मेरे को लगता है कि यह मतलब misleading लग रही है, doesn't look real. मैं immediately जाकर Google पर check करता हूँ कि कुछ ऐसी news चल रही है या नहीं। देखिए, always good to take a pause, source को check करें और एक ही image पर rely ना करें क्योंकि usually you know there could be potentially other such images that will also be available via a Google search. तो आजकल digital literacy भी काफी important हो गई है। यह जो Prince Harry और Meghan Markle की जो story है, यह छोटी लग सकती है, मजाकिया भी लग सकती है लेकिन यह एक बड़ा shift दिखाती है। AI के साथ realistic fake content बनाना बहुत आसान हो गया है। इसीलिए अब जो दिखता है वह सच नहीं है बल्कि जो दिखता है उसे verify करना बहुत जरूरी है।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद रितेश जी आज हमसे जुड़ने के लिए। तो श्रोताओं, AI के इस दौर में हमें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत तो है पर साथ ही इस तकनीकी मनोरंजन का आनंद भी नहीं छोड़ना चाहिए।

SBS रेडियो से download करने के लिए आपका धन्यवाद। हमारा पूरा कार्यक्रम आप कैसे सुनें इसके लिए sbs.com.au/hindi पर जाएं।

END OF TRANSCRIPT

Share

Follow SBS Hindi

Download our apps

Listen to our podcasts

Get the latest with our exclusive in-language podcasts on your favourite podcast apps.

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now