
This article is more than 3 years old
हिंदी में राष्ट्र का अभिस्वीकरण
राष्ट्र का अभिस्वीकरण यानी एक्नॉलेजमेंट टू कंट्री एक ऐसी स्वीकृति है जो किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या आयोजन में परिचय देने या स्वागत करने से पहले पढ़ी जाती है।
इस अभिस्वीकरण के ज़रिये कार्यक्रम की भाषा में उस भूमि के पारंपरिक मालिकों को सम्मान दिया जाता है जहां यह आयोजन हो रहा होता है।
एसबीएस ऑडियो के सभी कार्यक्रम, कार्यक्रम की भाषा में एक्नॉलेजमेंट टू कंट्री पढ़ कर ही शुरू किये जाते हैं।
हम ऐसा करते हैं ताकि हम एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर व्यक्तियों का राष्ट्र के साथ सतत संबंध अभिस्वीकृत करते हुए इंडिजेनस पूर्वजों और बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट कर सकें।
यह इस बात की अभिस्वीकृति का भी एक तरीका है कि ऑस्ट्रेलिया ऐसी भूमि है जिसका संप्रभुत्व कभी भी छोड़ा नहीं गया था।
इस अभिस्वीकरण की कोई स्थायी लिखित भाषा नहीं है, और सब अपने अनुसार इसे अभिव्यक्त कर सकते हैं।
राष्ट्र में स्वागत यानी वेलकम टू कंट्री पारंपरिक मालिकों, या उनसे अनुमति प्राप्त एबोरिजिनल या टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर व्यक्तियों द्वारा ही दिया जाता है। यह देश में आगंतुकों का स्वागत करने के लिए दिया जाता है।
राष्ट्र के अभिस्वीकरण का एक उदाहरण यह है;
हम इस धरती, आकाश, और जलमार्गों के पारंपरिक मालिकों का सम्मान करते हैं। हम यहां के पूर्वजों और बुज़ुर्गों को भी आदरपूर्वक प्रणाम करते हैं। हम विश्व के सबसे पुरानी और सतत संस्कृति की ओर अपना सम्मान प्रकट करते हैं।
आप अपने क्षेत्र के पारंपरिक मालिकों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी स्थानीय काउन्सिल, या प्रदेश की वेबसाइट पर जा सकते हैं, या स्थानीय एबोरिजिनल एवं टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर संस्थाओं से संपर्क कर सकते हैं।