Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

अमेरिका की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा हिंदी

अमेरिकी कम्यूनिटी सर्वे के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं. अमेरिकी सेंसस ब्यूरो के ये आंकड़े 1 जुलाई 2018 तक देश की आबादी के अलग अलग पहलुओं का अध्ययन सामने लाते हैं.

Howdy Modi
Crowds chant as they wait for Indian Prime Minister Narendra Modi and US President Donald J. Trump to speak at the 'Howdy Modi' summit at NRG Stadium in Houston Source: AAP Image/EPA/PATRIC SCHNEIDER

अमेरिका में भारतीयों के बीच हिंदी का सबसे लोकप्रिय भाषा का दर्जा लगातार बना हुआ है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक जुलाई 2018 तक वहां 8 लाख 74 हजार हिंदी भाषी लोग थे. 2017 के मुकाबले इस संख्या में 1.3 फीसदी की बढ़त हुई है. 2010 के बाद आठ साल में यह संख्या 4.35 फीसदी बढ़ी है. यानी बीते आठ साल में अमेरिका में 2.65 लाख लोग ज्यादा हिंदी बोलने लगे हैं.

हालांकि बढ़त के लिहाज से देखा जाए तो तेलुगु ने बाकी भारतीय भाषाओं को पीछे छोड़ दिया है. 2010 से 2018 के बीच तेलुगु बोलने वालों की संख्या 79.5 प्रतिशत बढ़ी है.

अमेरिकी कम्यूनिटी सर्वे के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं. अमेरिकी सेंसस ब्यूरो के ये आंकड़े 1 जुलाई 2018 तक देश की आबादी के अलग अलग पहलुओं का अध्ययन सामने लाते हैं.

इस सर्वे के मुताबिक अमेरिका के 67.5 लाख लोग घर पर अंग्रेजी के अलावा कोई और भाषा बोलते हैं. यह अमेरिकी आबादी का 21.9 फीसदी है.

अमेरिका में बांग्लाभाषी लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. वहां इस वक्त 3.75 लाख बांग्लाभाषी लोग हैं और 2010 से 2018 के बीच यह संक्या 68 फीसदी बढ़ी है.

इसके बाद तमिलभाषी लोग हैं जिनकी संख्या 67.5 प्रतिशत बढ़कर 3.08 लाख हो गई है. हालांकि इनमें सभी भारतीय नहीं हैं बल्कि श्रीलंका, सिंगापुर और मलयेशिया आदि के लोग भी हैं.

एक बात जिसने काफी लोगों को हैरान किया है कि अमेरिका में गुजराती भाषी लोगों की संख्या 2017 के मुकाबले घट गई है. अब अमेरिका में 4.19 लाख लोग गुजराती बोलते हैं जो 2017 के मुकाबले 3.5 फीसदी कम है.

इस सर्वे के मुताबिक भारतीयों के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान चुनौती नहीं है. हिंदी, तेलुगु और तमिल बोलने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कहा है कि वे 'बहुत अच्छी' अंग्रेजी जानते हैं.


2 min read

Published

By विवेक कुमार



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now