Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

ऐडिलेड टेस्ट में 'सबसे बुरी हार' के बाद क्या बोले विराट कोहली

ऐडिलेड टेस्ट मैच में 8 विकेट से हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास शब्द ही नहीं थे।

Indian captain Virat Kohli reacts during a telephone call as he leaves the stadium following Australinas victory on day 3 of the first Test Match
Indian captain Virat Kohli reacts during a telephone call as he leaves the stadium following Australinas victory on day 3 of the first Test Match Source: AAP Image/Dave Hunt

तीसरे ही दिन ऐडिलेड टेस्ट का नतीजा आने के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से जब उनके मन का हाल पूछा गया तो उनका जवाब था कि भावनाओं को बयान करना ही मुश्किल है।


मुख्य बातेंः

  • ऐडिलेड टेस्ट में भारत आठ विकेट से हार गया।
  • पहली पारी में 60 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में भारत ने सिर्फ 36 रन बनाए।
  • जॉश हेजलवुड ने 8 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट किया।

उन्होंने कहा, “उन जज्बात को शब्द देना बहुत मुश्किल है। हमारे पास 60 रन की बढ़त थी और फिर धराशायी हो गए। जब आप दो दिन खूब मेहनत करते हैं और अपने आपको मजबूत स्थिति में ले आते हैं, उसके बाद सिर्फ एक घंटे में ऐसी हालत में पहुंच जाएं जहां से जीतना नामुमकिन हो जाए। मुझे लगता है कि हमें थोड़े तो इरादे दिखाने चाहिए थे।”

The scoreboard is seen showing the Indian 2nd innings total of 36 following Australia victory on day 3 of the first Test Match between Australia and India.
The scoreboard is seen showing the Indian 2nd innings total of 36 following Australia victory on day 3 of the first Test Match between Australia and India. Source: AAP Image/Dave Hunt

विराट कोहली का यह बयान भारतीय टीम की हाल के दिनों में शायद सबसे बुरी टेस्ट हार के बाद आया है।

ऐडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को तीसरे ही दिन आठ विकेट से हरा दिया। दूसरी पारी में भारत ने सिर्फ 36 रन बनाए जो भारत का अब तक का सबसे कम स्कोर है।

इस मैच में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया का सामना रात-दिनी टेस्ट मैच में किया था। ऑस्ट्रेलिया अब तक कोई डे-नाइट टेस्ट नहीं हारा है इसलिए भारत के सामने बड़ी चुनौती थी। लेकिन पहली पारी में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पासा पलटता दिखाई दिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग को उतरी भारतीय टीम ने 244 रन बनाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया को 191 पर ही रोक दिया।

Australian bowler Josh Hazlewood shows the ball after taking his 5th wicket on day 3 of the first Test Match between Australia and India.
Australian bowler Josh Hazlewood shows the ball after taking his 5th wicket on day 3 of the first Test Match between Australia and India. Source: AAP Image/Dave Hunt

लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम का अंदाज ही अलग था। एक भी खिलाड़ी दहाई का स्कोर नहीं बना सका। तीन खिलाड़ी तो जीरो पर ही आउट हुए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर मयंक अग्रवाल ने बनाए। उन्होंने 9 रन का योगदान दिया, जो कुल भारतीय स्कोर का एक चौथाई था।

जॉश हेजलवुड ने 8 रन देकर 5 विकेट लिये। पैट कमिन्स ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम इसलिए आउट नहीं हुई कि गेंदबाजी अच्छी थी।

उन्होंने कहा, “उन्होंने पहली पारी में भी ऐसी ही गेंदबाजी की थी। सच कहूं तो कुछ अच्छी गेंदें थीं लेकिन गेंदों ने कोई बहुत ज्यादा फर्क नहीं डाला। मेरे ख्याल से यह फर्क था मनोस्थिति का। और यह एकदम साफ था।”

“ऐसा लग रहा था जैसे रन आने बहुत मुश्किल थे और इससे बॉलर्स का आत्मविश्वास बढ़ गया। शायद यह एक कॉम्बिनेशन बन गया। इरादों में कमी और अच्छी गेंदबाजी का कॉम्बिनेशन।”

India's Wriddhiman Saha swerves to avoid a high delivery from Australia on the third day of their cricket test match at the Adelaide Oval in Adelaide, Australia, Saturday, Dec. 19, 2020. (AP Photo/David Mairuz)
India's Wriddhiman Saha swerves to avoid a high delivery from Australia Source: AP Photo/David Mairuz

विराट कोहली को अब छुट्टी पर जाना है। वह पिता बनने वाले हैं और अपनी पत्नी के साथ होने के लिए भारत लौट रहे हैं। लेकिन कप्तान अजिंक्या रहाणे को वह इस तरह की विरासत देकर जाने के बारे में उन्होंने शायद ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा।

दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेल जाएगा।


3 min read

Published

By विवेक कुमार



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now