SKIP TO MAIN CONTENT

बुरका पहनकर दुकान लूटने वाले NRI को चार साल की जेल

बुरका पहनकर जूलरी स्टोर लूटने वाले भारतीय मूल एक व्यक्ति को चार साल की सजा सुनाई गई है.

Imtiaz Patel
Source: leics.police.uk

2 min read

Published

Updated

By विवेक आसरी


Skip to article content

42 वर्षीय इम्तियाज पटेल पर आरोप था कि उसने ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में चाकू की नोक पर दुकान लूटी और लोगों को धमकाया.

इम्तियाज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था. जिसके बाद अदालत ने उसे चार साल की सजा सुनाई. इसके अलावा इम्तियाज को एक कम्यूनिटी ऑर्डर का उल्लंघन करने के आरोप में दो महीने की अतिरिक्त सजा भी दी गई है.

लीसेस्टरशर पुलिस की डिटेक्टिव कॉन्सटेबल ऐना थॉर्पे ने मीडिया को बताया, “पट्रोलिंग कर रहे पुलिस अफसरों की मुस्तैदी के चलते पटेल को जल्दी धर लिया गया. और क्योंकि उसे मौका ए वारदात के करीब ही पकड़ा गया इसलिए उसके पास गुनाह कबूल करने के अलावा कोई चारा नहीं था.”

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत को बताय गया कि पटेल बुर्का पहनकर दुकान में घुसा था. यह घटना पिछले महीने की है. वह सात हजार पाउंड की रॉलेक्स घड़ी की ओर देख रहा था तो दुकान के कर्मचारियों को संदेह हुआ.

पटेल ने जब कर्मचारी से एक और घड़ी दिखाने को कहा तो कर्मचारी ने पहली घड़ी वापस मांगी. इस पर पटेल ने चाकू निकाल लिया. फिर वह घड़ी लेकर भाग निकला.

उसी दौरान पुलिस अफसर वहां पट्रोल पर थे. उन्होंने पटेल को भागते देखा और उसका पीछा किया. पकड़े जाने पर उसके पास से घड़ी बरामद हुई. 5 जनवरी को पटेल को गिरफ्तार किया गया था.

Follow SBS HIndi on Facebook


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now