SKIP TO MAIN CONTENT

तीन महीने और बंद रहेंगी ऑस्ट्रेलिया की सीमाएं

ऑस्ट्रेलिया ने सीमाओं को तीन महीने और बंद रखने का फैसला किया है.

Sydney man visited a number of venues while infectious with COVID-19
Sydney man visited a number of venues while infectious with COVID-19 Source: Getty Images/ James D. Morgan

2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

बायोसिक्यॉरिटी ऐक्ट 2015 के तहत लागू आपातकाल को 17 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है.


मुख्य बातेंः

  • ऑस्ट्रेलिया ने सीमाओं को तीन महीने और बंद रखने का फैसला किया है.
  • यह पाबंदी 18 मार्च को लगाई गई थी और इस महीने खत्म हो रही थी.
  • अब यह पाबंदी 17 दिसंबर तक जारी रहेगी.

इसका अर्थ है कि ऑस्ट्रेलिया से बाहर जाने या गैर-ऑस्ट्रेलियाइयों के देश में आने पर लगी पाबंदी को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

यह पाबंदी 18 मार्च को लगाई गई थी और इस महीने खत्म हो रही थी. अब यह पाबंदी 17 दिसंबर तक जारी रहेगी.

स्वास्थ्य मामलों पर ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख समिति (AHPPC) की सलाह पर यह फैसला लिया गया है.

A passenger is seen at the Jetstar check -in counter at Sydney Airport, Sydney, Thursday, July 9, 2020. Passengers on a Jetstar flight from Melbourne to Sydney disembarked without a COVID-19 health screening as NSW Health officials were busy with another
A passenger is seen at the Jetstar check -in counter at Sydney Airport, Sydney, Thursday, July 9, 2020. Source: AAP Image/Bianca De Marchi

समिति की सलाह है कि कोरोनावायरस के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थिति के मद्देनजर लोगों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है.

बायोसिक्यॉरिटी ऐक्ट 2015 के तहत लागू आपातकाल में सरकार ऑस्ट्रेलियाइयों की सेहत की सुरक्षा के लिए फैसले लेने की शक्तियां मिल जाती हैं.

इस ऐक्ट के सेक्शन 477 के तहत चार तरह की पाबंदियां लागू हैं -

-    देश में क्रूज जहाजों के आगमन पर पाबंदी

-    जरूरी चीजों की बिक्री और सप्लाई पर नियंत्रण

-    विदेश यात्रा पर पाबंदी

-    अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर दुकानों पर पाबंदी

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now